{"_id":"220e417fc4c7c6eab06d64eef6785602","slug":"boyfriend-suicide-girlfriend-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने किया था खुदकुशी को मजबूर, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने किया था खुदकुशी को मजबूर, गिरफ्तार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 26 Nov 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आनंद कुमार उर्फ सोनू की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इससे पहले हत्या के मुकदमे को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले में बदल दिया गया।
पढ़ें- जयमाल स्टेज से टप्पेबाज ने उड़ाया रुपयों भरा बैग
पुलिस ने गांव भतुइया की प्रधान मुन्नी देवी के बेटे आनंद की हत्या के मुकदमे को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने में बदलने के साथ आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तहकीकात में पता चला कि आनंद का पास के ही एक गांव की युवती से प्रेमप्रसंग था। इसकी युवती के परिवार को जानकारी थी।
आनंद शुक्रवार दोपहर प्रेमिका के गांव गया था। शाम ढलने पर बाग में मिलने के लिए दबाव बनाया। आनाकानी पर उसका दुपट्टा लेकर चला गया।
पढ़ें- इनके जाल में फंसे तो कोई न बचाएगा
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि प्रेमी के दबाव के चलते युवती घर वालों की नजरें बचाकर मिलने पहुंची। किसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई।
इस पर आनंद ने मोबाइल व रुपये प्रेमिका को थमाए और उसके दुपट्टे से फंदा कसकर फांसी लगा ली। घबराकर भागते समय युवती की चप्पलें बाग में ही छूट गईं।
पढ़ें- फर्जी चेक थमाकर जालसाज सामने से ले गया कार
उधर, गिरफ्तार युवती का कहना है कि आनंद ने बाग में बुलाया था। इन्कार पर जाने देने की बात कहते हुए दुपट्टा लेकर चला गया था। परिवार के डर से वह मिलने नहीं गई।
विज्ञापन
अगली सुबह गांव भतुइया में रहने वाली उसकी रिश्तेदार ने आनंद के लापता होने की जानकारी दी। इस पर वह बाग में पहुंची, आनंद का शव पेड़ पर लटका था।
घबराकर भागते समय उसकी चप्पलें छूट गई। थोड़ी देर बाद महिला रिश्तेदार ने मौके पर जाकर आनंद का मोबाइल व रुपये उठाए और उसके घर वालों को सौंपते हुए खुदकुशी की जानकारी दी।
क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...