फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy sent suicide video and commits suicide

सुसाइड से पहले मंगेतर को भेजी क्लिपिंग

Thu, 12 Mar 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 12 Mar 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
Boy sent suicide video and commits suicide

स्तव (28) ने कुछ इस तरह से मौत को गले लगा लिया। अगले ही महीने दोनों की शादी होने वाली थी।

विज्ञापन


पुलिस अतुल का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली ने बताया कि देवरिया में रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गांव सिरसियां निवासी कन्हैया लाल का बेटा अतुल बंदरियाबाग में रेलवे क्वार्टर में रहता था।बुधवार को वह दफ्तर नहीं गया और उसका मोबाइल फोन भी स्विचऑफ था। इसके बाद दफ्तर से उसके सहयोगी कर्मचारी अनिल कुमार को घर भेजा गया। काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद भी अतुल नहीं उठा तो उसने छत के रास्ते कमरे में झांक कर देखा।

अंदर तौलिये के सहारे उसका शव लटका हुआ दिखा। पुलिस कुंडी तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। शव के करीब ही उसका मोबाइल फोन भी मिला। जांच-पड़ताल में पता चला कि अतुल ने खुदकुशी करने से पहले फांसी का फंदा तैयार करते हुये वीडियो क्लिप बनाई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिये ही उसके परिवारवालों से संपर्क किया और खुदकुशी की सूचना दी।

विज्ञापन

मंगेतर ने लिखा-मैं फोन करती हूं, तुम जवाब नहीं देते

Boy sent suicide video and commits suicide

अतुल के मोबाइल के जरिये पुलिस को उसकी मंगेतर का फेसबुक मैसेंजर का लिंक मिला। इसमें उसकी मंगेतर ने लिखा है कि ‘मैं तुम्हें फोन करती हूं और तुम जवाब नहीं देते। आपका फोन व्यस्त जाता है और मुझसे बात भी नहीं करते।’ शुरुआती जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि अतुल का तिलक हो चुका था।

22 अप्रैल को ही शादी होनी थी। उसकी मंगेतर मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। दोनों के बीच फोन पर बातें, वॉट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर चैट होती थी।

अतुल कुमार श्रीवास्व के सहयोगी अनिल कुमार ने बताया कि उन लोगों को दफ्तर के काम से आज ही दिल्ली जाना था। इसी वजह से अतुल को दफ्तर बुलाया जा रहा था। उसने बताया कि अपनी शादी को लेकर अतुल काफी उत्साहित था और दो दिन पहले ही उसने अपनी शादी के लिये कपड़े व अन्य सामान खरीदा था। अतुल की मौत खबर से उसके भाई प्रमोद को भी गहरा सदमा पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed