फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy murdered for making love with his girl friend

चोरी-छिपे प्यार कर रहे युवक को दी खौफनाक सजा

Tue, 07 Jan 2014 09:28 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
boy murdered for making love with his girl friend

मलिहाबाद में प्रेमिका के परिवारवालों ने चोरी-छिपे मिलने आए युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन


लाठी-डंडों से उसे बेरहमी से पीटा। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को हमलावरों से छुड़ाकर अस्पताल ले गई जहां से उसे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया।

ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के भाई ने उसकी प्रेमिका के पिता-चाचा और भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गढ़ी संजर खां गांव निवासी परमानंद का बेटा संदीप (28) रविवार रात पड़ोस के गांव बदौरा में रहने वाले प्यारेलाल की बेटी शिल्पा से मिलने गया था।

की बुरी तरह से पिटाई
दोनों के चोरी-छिपे मिलने की खबर शिल्पा के परिवारवालों को लग गई। बताते हैं कि संदीप को घेरकर पकड़ लिया गया। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। संदीप की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

मलिहाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप को नजदीक के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले गई। यहां चिकित्सकों ने संदीप की हालत गंभीर बताते हुए उसे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस संदीप को ट्रामा सेंटर लेकर भागी लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। संदीप के भाई विपिन ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद टहलने की बात कहकर वह घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि पिता सिंघाड़े की खेती व ड्राइवरी करते हैं। संदीप फिलहाल कोई काम नहीं करता था।

शिल्पा से करीब दो साल से उसका प्रेम संबंध था। उसने बताया कि वह अक्सर संदीप को मिलने के लिए अपने घर बुला लेती थी।

विपिन का कहना है कि शिल्पा के बुलाने पर ही संदीप उससे मिलने गया होगा। मलिहाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों एक ही जाति के हैं लेकिन शिल्पा के परिवार के लोग संदीप को पसंद नहीं करते थे।


विपिन के मुताबिक, शिल्पा के पिता प्यारेलाल, चाचा राजाराम, भाई जितेंद्र, रंजीत, सोनू और गांव के एक युवक पट्टेने मिलकर संदीप की हत्या की है। इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed