{"_id":"a850d7780ec8b9abfda4ecfec15a5889","slug":"boy-cut-his-neck-in-train-bathroom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के बाथरूम में बंद हुआ और काट लिया गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के बाथरूम में बंद हुआ और काट लिया गला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Dec 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर कर रहे युवक ने बृहस्पतिवार को खुद को शौचालय में बंद कर गला काट लिया। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर कोच में मौजूद लोगों ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर किसी तरह दरवाजा खोला। खून से लथपथ देख संभाला। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर घायल को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
झांसी लखनऊ इंटरसिटी की बोगी डी-6 में लुधियाना के टांडा कुशल सिंह थाना मांछीवाड़ा निवासी बेअम सिंह अपने साथी गुरमीत सिंह के साथ सफर कर रहा था। दोनों नासिक से वाराणसी आ रहे थे। उन्नाव से पहले बेअम शौचालय गया।
विज्ञापन
आधा घंटा बीतने के बावजूद उसके बाहर न आने पर साथी गुरमीत ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर गुरमीत ने बाकी यात्रियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर खून से बेसुध पड़े बेअम के गले पर गहरे घाव से खून बह रहा था, साथ ही उसकी कटार भी गायब थी।
विज्ञापन
गुरमीत ने घाव पर कपड़ा बांधकर संभाला। ट्रेन के चारबाग पहुंचने पर जीआरपी चौकी प्रभारी मो. इरशाद त्यागी को दी गई। मौके पर पहुंचे रेलवे के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी के मुताबिक सही जानकारी के लिए बेअम के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। कटार गायब होने के चलते आशंका है कि उसने खुद गला काटा। इसके बाद कटार ट्रेन से गिर गई।