फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy commits suicide in luckno

मां की सजा से नाराज बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 19 Sep 2013 02:41 PM IST
अमर उजाला लखनऊ
अमर उजाला लखनऊ Updated Thu, 19 Sep 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
boy commits suicide in luckno

मां की डांट से खफा हाईस्कूल के एक छात्र ने बुधवार दोपहर पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


खून से लथपथ छात्र को परिजन कमांड अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस को दोनाली बंदूक में एक गोली फंसी मिली।

मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने के चलते पुलिस बंदूक जब्त कर परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। कैंट थाना क्षेत्र स्थित निलमथा के इब्राहिमनगर निवासी सेना से रिटायर्ड हवलदार अशोक कुमार की मकान के बाहर ही परचून की दुकान है।

उनका बेटा अमित (16) आर्मी पब्लिक स्कूल में 10 वीं का छात्र था। मंगलवार को अमित बड़े भाई अजीत के साथ फिल्म देखने गया था। दोपहर में लौटने पर दुकान पर बैठी मां अनारा ने उन्हें बाहर ही रोक लिया।
विज्ञापन


पुलिस अनुसार, पिता के आने पर शिकायत करने की बात कहते हुए दोनों को घर के बाहर ही खड़ा रहने की सजा दे दी। कुछ देर बाद मां काम में व्यस्त हो गई। इसी दौरान अमित घर के अंदर चला गया और पिता की बंदूक जमीन से रखकर सीने से सटाते हुए फायर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर घबड़ाई अनारा भागती हुई अंदर पहुंची। बेड पर बेटे को लहूलुहान बदहवास हो गई। सूचना पर पहुंचे अशोक बेटे को कमांड अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


सीओ कैंट बबिता सिंह ने बताया कि दोनों भाई घूमने गए थे। देर से लौटने पर मां ने डांटा, जिससे नाराज होकर छात्र ने खुद को गोली मार ली।

क्लास में अव्वल आता था अमित

अमित पढ़ाई में अव्वल था। वह अपनी क्लास में सर्वोच्च अंक पाता था। पिता ने बेटे को सेना में अफसर बनाने का सपना संजोया था। पढ़ाई के लिए वह एक-एक पैसा जोड़कर रख रहे थे। उधर, अमित की मौत से परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया है। मां अनारा उसकी याद में बार-बार बेहोश होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed