अश्लील क्लिप बनाकर गलत काम करने के लिए किया मजबूर
कानपुर के बर्रा में एक शोहदे ने छात्रा की अश्लील वीडियो क्लिप बनाया और ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठ लिए। लगातार घर से रुपए चोरी होने पर छात्रा पकड़ी गई तो हकीकत का खुलासा हुआ।
इससे सहमी छात्रा ने कोचिंग तक जाना छोड़ दिया है। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बर्रा थाने में तहरीर दी है।
लेकिन बर्रा पुलिस कार्रवाई से बच रही है। परिजन थाने के कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं।
कक्षा-9 की छात्रा ने बताया कि नन्हे हलवाई का बेटा शशांक बीएससी का छात्र है।
ऑनलाइन करने की दी धमकी
उसने छात्रा को भरोसे में लेकर अश्लील फोटो के साथ ही क्लिप बना डाली। इसके बाद से क्लिप और फोटो ऑनलाइन करने के साथ ही उसके मुंबई में रहने वाले भाई को वीडियो भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
रुपए मांगने के साथ ही गलत काम करने के लिए मजबूर किया। छात्रा घर से लगातार रुपए चोरी करके आरोपी को देती रही। परिजनों ने छात्रा को चोरी करते पकड़ा तो उसने सारी आपबीती सुनाई।
आरोपी अब तक छात्रा से एक लाख रुपए तक ऐंठ चुका है। बर्रा एसओ रामबाबू पटेल ने बताया कि उन्हें इस संबध में जानकारी नहीं है।