{"_id":"ed1de6228d40e00e6e03ebe7e033f70b","slug":"bomb-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर बीटेक छात्र पर फेंका हथगोला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर बीटेक छात्र पर फेंका हथगोला
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Dec 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट क्षेत्र में बीबीडी के सीनियर छात्रों ने रंगदारी देने से इन्कार करने पर बीटेक छात्र पर हथगोले से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले सफारी में सवार छात्रों ने हॉस्टल के सामने जाकर हवाई फायरिंग भी की। जख्मी छात्र ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, बीबीडी में बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र राज गौरव पाण्डेय को कॉलेज का ही सीनियर छात्र राहुल द्विवेदी कई दिनों से रंगदारी के लिए धमका रहा था।
राहुल शुक्रवार रात रजत दुबे, राहुल प्रियदर्शी व अन्य साथियों समेत काली सफारी से बीबीडी के सामने स्थित गोयल कांप्लेक्स पहुंचा।
वहां हॉस्टल में रह रहे राज गौरव को बुलाकर जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर हवाई फायर करके डराया।
इस पर राज गौरव ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर हथगोला फेंक दिया। तेज धमाके के साथ फटे हथगोले से राज गौरव की जैकेट व कपड़े फटने के साथ ही उसके पेट पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
फायरिंग व हथगोले की आवाज सुनकर हॉस्टलों में रह रहे छात्र सड़क की तरफ दौड़े। राज गौरव सड़क पर पड़ा था और हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।
एक छात्र ने पुलिस को फोन करके वारदात की सूचना दी। घायल राज गौरव को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसने चिनहट कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
फैजाबाद के बड़ी देवकली निवासी राज गौरव पांडेय ने बताया कि उसके पिता सूर्यभान पांडेय केंद्रीय विद्यालय सुल्तानपुर में शिक्षक हैं। सीनियर छात्र राहुल द्विवेदी आए दिन उसे धमकाकर रुपये की मांग करता रहता है।
काफी दिनों से वह अनसुना कर रहा था। कोई प्रतिक्रिया न व्यक्त करने से राहुल का हौसला इतना बढ़ा कि रात उसने धावा बोलकर वारदात अंजाम दे डाली।