{"_id":"7fd9bd074af59f98f8b9a2be1a5373ed","slug":"bike-riders-after-the-teenager-threw-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के बाद फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के बाद फेंका
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jun 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश मे कानून को लेकर अपराधी किस तरह बेफिक्र हैं इसका अंदाजा इस घटना को पढ़कर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
मड़ियांव क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक सवारों ने किशोरी (17) को अगवा कर लिया। सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया।
गुरुवार सुबह उसे मड़ियांव के खदान के पास बेसुध हालत में फेंककर भाग निकले।
जानकारी मिलने पर पहुंचे घरवाले उसे लेकर थाने गए। यहां किशोरी ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने एक आरोपी आईटीआई छात्र को हिरासत में ले लिया है।
मड़ियांव स्थित डुडौली निवासी किसान के मुताबिक, रात करीब दस बजे उनकी बेटी नित्यक्रिया के लिए निकली थी।
वापस लौटते समय सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया।
शोर सुनकर किशोरी का भाई आया और उसका पीछा किया लेकिन तब तक बाइक सवार भाग गए।
भाई ने घर वालों को घटना के बारे में बताया। किशोरी के घरवालों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
पिता ने बाइक सवार युवकों पर उसे अगवा किए जाने का आरोप लगाया। दूसरे दिन गुरुवार सुबह पांच बजे किशोरी मड़ियांव स्थित खदान के पास बेसुध हालत में पड़ी मिली।
जानकारी पर पहुंचे किशोरी के घरवाले व ग्रामीण उसे थाने ले गए। यहां किशोरी ने प्रीति नगर निवासी अखिलेश, नीलेश व आईटीआई छात्र अमर पाल सहित एक अन्य पर सूनसान में ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले।
हालांकि पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी व आईटीआई छात्र अमर पाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव का कहना है कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।