{"_id":"0240a10b659d50103ab8e8122d4669a3","slug":"attempt-to-rape-with-11-years-old-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने चाय बना रही लड़की के उतार दिए कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने चाय बना रही लड़की के उतार दिए कपड़े
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Jan 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
पारा में शराबी ने दोस्त के घर चाय बना रही बालिका को बुरी नीयत से दबोच लिया। उसे निर्वस्त्र कर रेप की कोशिश की। बालिका चीखी तो उसका भाई मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शोर-शराबा होने पर शराबी भागा तो दोस्त ने रास्ता रोक लिया। शराबी ने दोस्त को धक्का दे दिया, जिससे वह दूसरी मंजिल से गिर गया। बालिका की मां ने पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शराबी की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। सदरौना निवासी बालिका (11) के पिता रिक्शा चालक हैं।
सोमवार शाम पांच बजे वह कॉलोनी के सेकंड फ्लोर स्थित फ्लैट में रहने वाले मनोज के घर पर चाय बना रही थी। इस दौरान मनोज का दोस्त व इलाके में ही रहने वाला शराबी बबलू वहां आ गया।
विज्ञापन
वह नशे में था। मनोज कमरे से बाहर गया, तभी बबलू ने बालिका को दबोचकर उसके कपड़े उतार दिए। वह चीखने लगी तो बाहर मौजूद उसका भाई आ गया। उसने शोर मचाया तो बबलू भागने लगा।
इसी दौरान मनोज भी आ गया। उसने बबलू को रोकने की कोशिश की तो वह धक्का देकर भागा। इस पर मनोज दूसरी मंजिल से गिर पड़ा। उसके हाथ-पैरों में काफी चोटें आई हैं।
रेप की कोशिश और दूसरी मंजिल से धक्का देकर गिराने की सूचना पर इलाकाई लोग एकत्र हो गए।