फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on gram pradhan in jarwalroad thana kshetra in Bahraich.

बहराइच: चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर, क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल

Thu, 17 Jun 2021 12:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Jun 2021 12:40 PM IST
सार

बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला होने से अफरा-तफरी मच मई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Attack on gram pradhan in jarwalroad thana kshetra in Bahraich.
हमले में घायल प्रधान को लखनऊ ले जाया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला हुआ है। आनन-फानन ग्राम प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कह कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम करनईडीहा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद राव इस बार प्रधान चुने गए हैं। बीती रात वह अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। आरोप है कि सोते समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। प्रधान के पुत्र राम मनोरथ ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो देखा कि पिता खून से लथपथ पड़े हुए थे।  आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने ग्राम प्रधान की हालत को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के पुत्र ने बताया कि चुनाव लड़ने के दौरान कई लोग विरोध कर रहे थे। चुनावी रंजिश में हमला हुआ है। जरवलरोड थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed