{"_id":"60caf577c31a9a5ad54828e6","slug":"attack-on-gram-pradhan-in-jarwalroad-thana-kshetra-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर, क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर, क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल
Thu, 17 Jun 2021 12:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:40 PM IST
सार
बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला होने से अफरा-तफरी मच मई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हमले में घायल प्रधान को लखनऊ ले जाया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला हुआ है। आनन-फानन ग्राम प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कह कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम करनईडीहा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद राव इस बार प्रधान चुने गए हैं। बीती रात वह अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। आरोप है कि सोते समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। प्रधान के पुत्र राम मनोरथ ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो देखा कि पिता खून से लथपथ पड़े हुए थे। आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने ग्राम प्रधान की हालत को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के पुत्र ने बताया कि चुनाव लड़ने के दौरान कई लोग विरोध कर रहे थे। चुनावी रंजिश में हमला हुआ है। जरवलरोड थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।