रिट्ज़ के मालिक पर हमला, तीन गोलियां मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के महानगर में शुक्रवार देर रात राजधानी के मशहूर रिट्ज रेस्टोरेंट के मालिक ब्रह्माशंकर खन्ना (60) उर्फ बॉबी खन्ना को उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां मार दी गईं।
रात करीब सवा ग्यारह बजे वे रेस्टोरेंट से बेटी शिवानी के साथ कार से नीरा नर्सिंग होम के पीछे स्थित घर जा रहे थे। घर के बाहर वह कार से उतरे तभी बदमाशों ने एक के बाद एक तीन फायर किए।
खन्ना के सीने, पेट व चेहरे पर गोलियां लगी हैं। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। शुरुआती पड़ताल में वसूली और रंगदारी के चलते हमले की बात सामने आ रही है।
कार चला रही थी बेटी, उसे छुआ तक नहीं
शिवानी ने बताया कि कार वही ड्राइव कर रही थी। पिता उतरकर गेट की तरफ गए, तभी हमला हुआ। उसने शोर मचाया। वह बदमाशों के पीछे भागी लेकिन किसी ने उस पर हमला नहीं किया। पुलिस शिवानी से बदमाशों का हुलिया और आने-जाने के रास्ते की जानकारी ले रही है।
डॉक्टरों ने हाथ लगाने से मना किया तब बुलाई पुलिस
गंभीर रूप से घायल ब्रह्माशंकर खन्ना को परिवारीजन तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने गोली लगी देख हाथ लगाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी।
वारदात की सूचना पाकर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एएसपी ट्रांसगोमती जयप्रकाश, सीओ महानगर अभयनाथ त्रिपाठी ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया।