फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrested for taking bribe

नारकोटिक्स का अफसर घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2013 01:56 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
Arrested for taking bribe

नशीली दवाओं के कारोबारियों को छुड़ाने के लिए तीन लाख रुपये की घूस ले रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सुपरिटेंडेंट कालिका प्रसाद तिवारी को सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


सीबीआई ने तिवारी को घूस की रकम देते एक अधिवक्ता और बिचौलिए को भी मौके से पकड़ा। उनकी निशानदेही पर कार्रवाई कर सीबीआई ने कुल 25.50 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


नशीली दवाओं के कारोबारियों के खिलाफ मुहिम चलाकर एनसीबी ने तीन प्रमुख दवा व्यवसायी बलजीत सिंह,विक्की और अनिल जय सिंह समेत चार को गिरफ्तार किया था,उन्हीं को छुड़ाने के लिए यह डील की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच के अफसरों को जब इस डील का पता चला तो वे उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

इस बीच सीबीआई को जानकारी मिली कि एनसीबी सुपरिंटेंडेंट (अधीक्षक) कालिका प्रसाद तिवारी घूस की रकम लेने के लिए इंदिरानगर क्षेत्र में भूतनाथ मोड़ के करीब स्थित एक रेस्टोरेंट में बाराबंकी निवासी अधिवक्ता संत सरन दास व व्यापारी अनित शुक्ला से मिल रहे हैं।

इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया। अधिवक्ता के घर से 16, बिचौलिये के यहां से 6.50 लाख मिले।

तीनों को गिरफ्तार करने के बाद मिली जानकारी पर सीबीआई ने बाराबंकी स्थित संत सरन के घर से 16 लाख रुपए व जबकि गोमतीनगर में नेहरू एंक्लेव के पास रहने वाले अनित शुक्ला के घर से 6.50 लाख रुपये बरामद कर लिए।

सीबीआई के मुताबिक दवा व्यापारी अनित ने टीम को बताया कि संत सरन नारकोटिक्स के मामले देखते थे। उनके जरिए ही यह डील हो रही थी। वह तो बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था।

50 लाख में तय हुई थी डील
संतसरन और अनित ने सीबीआई को बताया कि एनसीबी द्वारा पकड़े गए दवा व्यापारियों के खिलाफ चल रही मुहिम को रोकने और कार्यवाही समाप्त करने के लिए 50 लाख रुपये में डील हुई थी।


तीन लाख रुपये तो पेशगी के रूप में दिए जा रहे थे। यह जानकारी भी सामने आई है कि इस मामले में अनित पहले भी दो लाख रुपये एनसीबी के किसी कर्मचारी को दे रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed