फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alert in city after bomb thrown near nadwa

कड़ी रही चौकसी, बम फेंकने वालों का सुराग नहीं

Sat, 07 Dec 2013 02:14 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 07 Dec 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
alert in city after bomb thrown near nadwa

नदवा कॉलेज के पास देसी बम से हमला करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन

शुक्रवार को चौकी इंचार्ज लखनऊ विश्वविद्यालय ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर असामाजिक तत्वों की तलाश शुरू की है।

पुलिस ने नदवा गेट के पास बने एटीएम बूथ का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास
पुलिस के मुताबिक, लखनऊ विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पांडेय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नदवा कॉलेज के गेट के पास बम फेंकने, दहशत फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास समेत 3/5 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इसके साथ पुलिस ने मौके से कब्जे में लिए गए देशी बम के अवशेष परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की।

हसनगंज कोतवाली की क्राइम डिटेक्शन टीम सादे कपड़ों में इलाके का भ्रमण करके असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी रही। दूसरी तरफ, खुफिया तंत्र भी विभिन्न स्थानों पर टोह लेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बृहस्पतिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने बंधा मार्ग से नदवा कॉलेज के गेट पर एटीएम से लौट रहे छात्रों पर सुतली बम फेंका था। हमले में छात्र बाल-बाल बच गए थे।

नदवा कॉलेज के हाफिज ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह, डीएम व पुलिस अधिकारियों को फोन किए थे। घटना से नदवा कॉलेज के छात्र भड़क गए थे और उन्होंने पथराव कर मंत्री की गाड़ी तोड़ डाली।


पुलिस बल तैनात
इसके बाद वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसएसपी ने असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की शरारत बताया था। इस मामले में सुबह शासन के अधिकारियों ने पुलिस अफसरों से पूछताछ शुरू की और बम फेंकने वालों का पता लगाकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इंस्पेक्टर हसनगंज वीर सिंह का कहना है कि नदवा गेट के पास बने एटीएम बूथ का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। मगर, कुछ हासिल नहीं हुआ। अंधेरा होने से तस्वीर साफ नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed