फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accidents in Raebareli, Uttar Pradesh.

तेज रफ्तार से सड़कों पर मौत का तांडव, पांच मरे

Sat, 02 May 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 May 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
Accidents in Raebareli, Uttar Pradesh.

वाहनों की तेज रफ्तार ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की जान ले ली। शुक्रवार को ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बाइक से गिरे इंटर के छात्र को कार ने रौंद दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


खीरों में जीप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया। मिल एरिया में टेम्पो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। वहीं गुरुवार की देर शाम मार्ग दुर्घटना में घायल हुए मजदूर ने शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा निवासी मजदूर महादेव (70) गुरुवार को अपनी बेटी भोली की ससुराल रसूलपुर गहरवारी गया था। देर शाम साइकिल से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली-डलमऊ रोड पर चौदहमील गांव के पास बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पीछे से आ रही कार ने रौंद डाला

Accidents in Raebareli, Uttar Pradesh.

ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, गदागंज के चबैनीहार मजरे अलीपुर चकराई गांव निवासी ब्रजेश कुमार (18) पंडित रामशरण मिश्र इंटर कॉलेज धूता में कक्षा-12 का छात्र था। गुरुवार को अपनी बुआ के घर प्रतापगढ़ जिले के सबीसपुर गांव शादी में शामिल होने गया था। शुक्रवार की सुबह बाइक से घर लौट रहा था।

ऊंचाहार के अरखा गांव के पास पीछे से आ रही कार की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान सामने से आई दूसरी कार ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार की नंबर प्लेट में मजिस्ट्रेट लिखा है। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

इन्हौना प्रतिनिधि के अनुसार, शिवरतनगंज में लखनऊ-वाराणसी राजयमार्ग के चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे पेड़ों की कटाई चल रही है। शुक्रवार को चक गांव के पास पेड़ काटे गए थे। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी बीरेंद्र कुमार (32) ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी लादकर हैदरगढ़ जा रहा था।

वह कुछ दूर चला ही था, तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बीरेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टेम्पो पलटने से हुई मौत

Accidents in Raebareli, Uttar Pradesh.

मिल एरिया में टेम्पो पलटने से मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले ओमप्रकाश (30) की मौत हो गई। वहीं फुरसतगंज के हरियावां निवासी वारिस, मिल एरिया के संदीराम निवासी गुड्डू, शिव प्रसाद और अमेठी के मोहनगंज के मत्तेपुर निवासी अमिता श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर मालिन का पुरवा गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ, जब टेम्पो रायबरेली से सवारियां लेकर फुरसतगंज जा रहा था। एसओ अरुण कुमार शुक्ला का कहना है कि हादसे के बाद टेम्पो चालक भाग गया।

खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक, लालगंज के दतौली निवासी अंजू देवी (40) का खीरों के ठकुराइन खेड़ा मजरे बकुलिहा गांव में मायका है। शुक्रवार की शाम वह अपने रिश्तेदार अजय के साथ बाइक से ससुराल से मायके जा रही थी।

सेमरी-सरेनी रोड पर जीप ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे अंजू की मौत हो गई। वहीं अजय घायल हो गया, उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। सेमरी पुलिस ने जीप को पकड़ लिया जबकि चालक भाग निकला। अजय हेलमेट लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed