{"_id":"b972583590d698c838b815ac3fa6401f","slug":"accidents-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, दो घायल
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Dec 2013 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल क्षेत्र में शुक्रवार शाम अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे आम के पेड़ में घुस गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने कार काटकर घायलों को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा है।
पुलिस ने सड़क से कार हटवाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि कार चालक फोन पर बात कर रहा था। इससे यह हादसा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा गांव निवासी किसान सूबेदार सिंह (35) तीन दोस्तों के साथ माल क्षेत्र में परिचित के घर गया था। जहां से वह शाम चार बजे वापस लौट रहे थे।
माल-मलिहाबाद मार्ग पर बेकाबू कार सड़क किनारे लगे पेड़ में घुस गई। इससे कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार मोहनलालगंज के पुरसैनी गांव निवासी अशोक यादव, सुरेंद्र, फूलचंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने कटर मंगवाकर कार काटकर घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने सूबेदार व अशोक को मृत घोषित कर दिया।
जबकि सुरेंद्र व फूलचंद्र को ट्रामा भिजवाया। पुलिस ने कार में मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। थोड़ी देर बाद घरवाले ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कार चालक सूबेदार वाहन चलाते वक्त फोन पर बात कर रहा था।
जिसके चलते यह हादसा हुआ है। मृतक सूबेदार की पत्नी गीता व चार बच्चे हैं। पति की मौत की खबर घर पहुंचते ही पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ी थी।