{"_id":"3de73dd76126f919c17924f582985326","slug":"a-women-killed-for-dowary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को तेजाब पिलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को तेजाब पिलाकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 27 Oct 2014 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सासनी गेट सराय गढ़ी इलाके में दो दिन पहले एक विवाहित को तेजाब पिलाकर मौत के घाट उतारने साथ ही शव का बिना किसी की जानकारी में लाए अंतिम संस्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
इस मामले में मृतक विवाहिता की मां ने अपने दामाद आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
जलालपुर निवासी राजवती का आरोप है कि उसकी बेटी ने सुनील निवासी डोरी नगर संग चार माह पहले प्रेम विवाह किया था।
इस शादी के बाद सुनील व मालती सरायगढ़ी सासनी गेट में किराये पर रहने लगे थे। जहां सुनील की मां भी साथ रह रही थी।
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सुनील ने दहेज के लिए मालती का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत कई बार मालती ने मायके में की।
चूंकि मालती का मायका भी बेहद कमजोर है, इसलिए मांग पूरी न हो सकी। बस इसी बात पर दो दिन पहले तेजाब पिलाकर उसे मार दिया गया।
बाद में शव का भी अंतिम संस्कार कर दिया। जब राजवती को पता चला तो दहेज हत्या की धारा में सुनील आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
एसओ सासनी गेट के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।