{"_id":"60487e282103fa4b966daaa9","slug":"a-woman-tried-to-self-immolate-news-vidhan-bhawan-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: विधानभवन के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: विधानभवन के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
Wed, 10 Mar 2021 01:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद महिला।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में एक बार फिर विधान भवन के सामने एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। इसके लिए वह करीब दो लीटर ज्वलनशील पदार्थ अपने साथ लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
हालांकि, जैसे ही विधान भवन के गेट नंबर 5 के पास उसने आत्मदाह की कोशिश की वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।
महिला सुल्तानपुर के भवानीपुर की रहने वाली है। उसने बताया कि जिले में उसकी दिक्कतों को नहीं सुना जा रहा है इसलिए हताश होकर उसने ये निर्णय लिया।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया गया। इसके पहले भी कई बार इस तरह की कोशिशें होती रही हैं।
इसे देखते हुए विधान भवन के सामने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।