फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman murdered in Lucknow.

हत्या कर नाले के किनारे फेंक दिया युवती का शव, सनसनी

Wed, 29 Jul 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Jul 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
A woman murdered in Lucknow.

राजधानी लखनऊ में एक और युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया। निगोहां से सिसेंडी मार्ग पर स्थित गौतमखेड़ा गांव में बुधवार सुबह अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


मृतका के शरीर पर हरे रंग की छींटदार साड़ी-ब्लाउज, कान में सोने की बालियां, नाक में कील, गले मे मोतियों की माला, पैरों में पायल और बिछिया थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त को कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के जनपदों से लापता महिलाओं का रिकार्ड मंगाया है। सीओ मलिहाबाद श्यामाकांत त्रिपाठी का कहना है कि शव गौतमखेड़ा गांव के बबूल के जंगल में नाले के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला है। युवती शादीशुदा है। चेहरे के बायीं तरफ और पेट पर चोटों के निशान हैं। पास ही एक तकिया पड़ी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तकिया से युवती की दम घोटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सुबह करीब सात बजे राहगीरों से सूचना पाकर परसपुर ठट्ठा गांव के प्रधान रामशंकर ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आसपास के गांव के सैकड़ों लोग मौके पर आ गए। सीओ ने कहा कि मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष लग रही है।

इस तरह लापता महिला का पता लगा रही पुलिस

A woman murdered in Lucknow.

शरीर पर कोई गोदना या पहचान चिह्न नहीं मिला है। उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां फेंका गया है। मृतका की शिनाख्त के लिए उन्नाव और हरदोई सहित आसपास के जनपदों से हाल ही में लापता हुई युवतियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

वाहन में बैठे-बैठे ही नाले में शव लुढ़काने की आशंका
सीओ का कहना है कि जिस जगह शव मिला है, वह आम रास्ता है। यहां दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। परिस्थितियों के मुताबिक रात को किसी वक्त चार पहिया वाहन में ही युवती की हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगाने की नीयत से फेंका गया है।

एसओ ओपी तिवारी का कहना है कि कार या किसी अन्य चार पहिया वाहन को नाले के किनारे खड़ी करके हत्यारों ने बैठे-बैठे ही शव लुढ़का दिया। शव नाले में गिरने के बजाए झाड़ियों में फंसकर लटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed