फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman burnt alive for dowary.

'डिमांड' न पूरी होने पर विवाहिता को जिंदा जलाया!

Wed, 25 Feb 2015 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच/बौंडी।
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच/बौंडी। Updated Wed, 25 Feb 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
A woman burnt alive for dowary.

महसी बाजार निवासी विवाहिता को ससुराल के लोगों ने 50 हजार रुपये के लिए मंगलवार रात जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद और समधी को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पिता का कहना है कि दहेज और दामाद को पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे छह माह पहले ससुरालीजनों ने उससे एक लाख रुपये और अन्य सामान लिए थे। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंटा परसपुर निवासी नूर मोहम्मद ने हरदी थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने अपनी बेटी जरीना बानो उर्फ गुड़िया (20) की शादी साल भर पहले हरदी के महसी बाजार निवासी मो. इकराम से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूर के कहना है कि विवाह के छह माह बाद इकराम को पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की मांग की गई। उसने किसी तरह पैसे का इंतजाम कर मांग पूरी की लेकिन फिर डिमांड बढ़ती रही।

15 दिनों बाद फिर की मांग

A woman burnt alive for dowary.

इसके बाद इनवर्टर, बैट्री और लैपटॉप भी बेटी के ससुराल के लोगों को दिया लेकिन 15 दिन पहले से फिर 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

नूर का कहना है कि उसने रुपये देने से मना किया तो ससुराल के लोगों ने गुड़िया का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।

नूर मोहम्मद ने बताया कि गुड़िया ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान दामाद व समधी के पीटने की बात कही थी।

रुपये की मांग न पूरी होने पर मंगलवार रात गुड़िया पर केरोसिन छिड़ककर ससुराल के लोगों ने उसे जिंदा जला दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि पड़ोसियों से सूचना पाकर वह रात में ही बेटी के घर पहुंचा।

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज शुरू होने के एक घंटे बाद ही गुड़िया की मौत हो गई। इस मामले में थानाध्यक्ष एसपी यादव ने बताया कि नूर मोहम्मद की तहरीर पर इकराम और उसके पिता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फरार पिता-पुत्रों की तलाश की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed