फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A servant murdered engineer's wife.

नौकर ने इंजीनियर की पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 26 Dec 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Dec 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
 A servant murdered engineer's wife.
गिरफ्त में नौकर व उसकी पत्नी - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में रेलवे के डिप्टी चीफ मेकेनिकल इंजीनियर संजय चौहान की पत्नी रेखा (43) को उनके घरेलू नौकर हरि प्रकाश और उसकी बीवी ने पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद भाग रहे नौकर को पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

विज्ञापन


साथ ही बताया कि रेलवे में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दिलाने के एवज में चौहान उससे घर पर बेगारी कराते थे। यही नहीं हर महीने 10,000 रुपये वसूलते थे। उसने कहा कि रेखा उसे प्रताड़ित करती थीं। शनिवार को भी मामूली बात पर चप्पल से पिटाई की कोशिश की जिससे वह आपा खो बैठा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कृष्णानगर सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-डी-1 में संजय चौहान किराए के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी रेखा सुबह 10:30 बजे छत पर कपड़े फैला रही थी। नौकर हरि प्रकाश प्रजापति को टंकी के पानी से गाड़ी की मैट धोते देखकर डांटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी माधुरी को भी खरीखोटी सुनाई। हरि प्रकाश के विरोध जताने से रेखा का गुस्सा और भी बढ़ गया। बात इतनी बढ़ी कि रेखा और माधुरी में मारपीट होने लगी। इस दौरान हरि प्रकाश ने छत पर पड़े डंडे से रेखा के सिर पर वार करके गिरा दिया। इसके बाद लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार करके लहूलुहान कर डाला।

हमले के बाद पत्नी समेत भागा

 A servant murdered engineer's wife.

हमले के बाद हरि प्रकाश और माधुरी घर से निकल कर भागने लगे। संदेह होने पर आसपास के लोगों ने हरि प्रकाश को रोका और जायजा लेने घर में पहुंचे। रेखा को घायल देखकर पुलिस को कॉल की।

इलाके में भ्रमण पर निकली यूपी-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। रेखा को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी बेटी हर्षिता की तहरीर पर हरि प्रकाश प्रजापति व उसकी पत्नी माधुरी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा व लोहे की रॉड बरामद की है।

ट्रेनिंग पर गए थे इंजीनियर
इंस्पेक्टर सुजीत दुबे ने बताया कि आलमबाग स्थित रेलवे के कैरिज वैगन में डिप्टी चीफ मेकेनिकल इंजीनियर संजय चौहान ट्रेनिंग पर बड़ोदरा गए थे। उनका बेटा लवलीश चौहान दिल्ली में रहकर एसआरएम यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

घर पर पत्नी रेखा व बेटी हर्षिता थी। कुछ दूर स्थित किराए पर रहने वाला हरि प्रकाश रेलवे में खलासी है और माधुरी के साथ संजय चौहान के घर पर काम करता था। संजय चौहान को रेखा की हत्या की सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने का इंतजार है।

परिवार समेत बेगार कराते.... ऊपर से 10 हजार हर महीने वसूल लेते

हरि प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह मऊ के घोसी थाने के गांव कटिहारी का रहने वाला है। वर्ष 2013 में चौहान से हरियाणा के जगाधरी में मिला था। वह जगाधरी में तैनात थे। उन्होंने सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर अपने घर पर नौकर रख लिया। इसके एवज में उसे खाना व पुराने कपड़े देते थे।
वहां से लखनऊ तबादला होने पर साथ ले आए थे।

संजय के प्रयास से अक्तूबर 15 में उसे रेलवे में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की नौकरी मिली। इसके बाद पत्नी माधुरी और तीन बच्चे भी आ गए तो किराए का मकान ले लिया। संजय ने मेरी ड्यूटी अपने घर पर लगवा ली। माधुरी को भी घर के काम पर लगा दिया।

मुझे 21 हजार रुपये तनख्वाह के मिलते हैं लेकिन इसमें से नौकरी दिलाने के नाम पर हर महीने दस हजार रुपये संजय वसूल लेते। इसके बावजूद इंजीनियर संजय व रेखा मुफ्त में नौकरी दिलाने का ताना देने के साथ प्रताड़ित करती थी।

बीवी के सामने चप्पल से मारने की कोशिश
हरि प्रकाश ने पुलिस को बताया कि रेखा ने गाड़ी की मैट धोने के दौरान उसे फटकारने के साथ चप्पल से पीटने की कोशिश की थी। पत्नी के सामने अपमानित किए जाने पर उसने डंडे से हमला करके मार डाला।

'नौकर डंडे से वार कर रहा था, उसकी पत्नी ने पकड़ रखा था'

 A servant murdered engineer's wife.

इंटर की छात्रा हर्षिता स्कूल में छुट्टी के चलते अपने बेड पर आराम कर रही थी। उसने अपनी मां रेखा और नौकर के बीच झगड़े की आवाज सुनी। शोर बढ़ने पर कमरे से निकली। रेखा की चीख सुनकर छत की तरफ दौड़ लगाई।

नौकर हरि प्रकाश उन पर डंडे से वार कर रहा था और पत्नी माधुरी ने रेखा को पकड़ रखा था। नजारा देख बुरी तरह घबराई हर्षिता ने मदद के लिए शोर मचाया।

पड़ोसियों ने समझा बंदरों का हमला
नौकर हरि प्रकाश को यूपी-100 की टीम के हवाले करते हुए पड़ोसियों ने बताया कि मोहल्ले में बंदरों का आतंक है। चीखपुकार पर समझा कि छत पर कपड़े फैलाने गई रेखा को बंदरों ने घेर लिया है। बंदरों को भगाने के इरादे से दौड़े। इस बीच नौकर हरि प्रकाश को गेट खोलकर निकलते देख संदेह हुआ। उसे रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed