फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a poor man done suicide because of poverty.

सरकारी योजना नहीं मिली तो कर ली आत्महत्या

Mon, 22 Dec 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Mon, 22 Dec 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
a poor man done suicide because of poverty.

गरीबी से आजिज आकर रामकोट क्षेत्र में एक भूमिहीन मजदूर ने शनिवार देर शाम केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। बुरी तरह झुलसे मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसका पति काफी कोशिश के बाद भी किसी सरकारी योजना का लाभ न मिलने से परेशान था।

विज्ञापन


रामकोट के ग्राम सहसापुर निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव (38) मजदूर था। पत्नी अल्का के मुताबिक इन दिनों सुनील आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शनिवार शाम वह परेशान हालत में घर पहुंचा और अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल आग लगा ली। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, लपटें बेकाबू हो गईं।
विज्ञापन


जब तक पड़ोसियों ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया, सुनील बुरी तरह से झुलस चुका था। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पत्नी ने बताया कि उसके पति के पास कोई खेत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ना मिला सरकारी आवास ना राशन कार्ड

a poor man done suicide because of poverty.

मजदूरी करने के बाद भी परिवार चलाना मुश्किल था। टूटी हुई कोठरी में किसी तरह गुजर-बसर हो रही थी। उसके मुताबिक पति ने ग्राम प्रधान से कई बार सरकारी आवास दिलाने व राशन कार्ड बनवाने का निवेदन किया पर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।

हालात से पूरी तरह लाचार होकर उसने आग लगाकर जान दे दी। उधर, प्रधान मुन्नी देवी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। अल्का अपने दो बच्चों यश (7) व अंश (5) की परवरिश को लेकर चिंतित है।

सदर के एसडीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल, कानूनगो व थानाध्यक्ष की टीम को जांच के लिए गांव भेजा गया है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed