फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A new born baby killed during a quarrel.

15 घंटे की मासूम को खंभे पर पटक कर मारा!

Fri, 05 Dec 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कासगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, कासगंज Updated Fri, 05 Dec 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
A new born baby killed during a quarrel.

उत्तर प्रदेश के कासगंज के गांव समसपुर में गुरुवार को दो बीघा जमीन झगड़े में नवजात बच्ची की पटककर जान ले ली गई। बुधवार रात ही बच्ची ने गांव के मेघ सिंह के घर जन्म लिया था। आरोपियों ने पहले झगड़े वाली जमीन पर खड़ी फसल रौंदकर कब्जा किया, उसके बाद मेघ सिंह के घर पहुंचकर मारपीट और तोड़ फोड़ की।

विज्ञापन


बच्ची को उसकी मां की गोद से छीनकर खंभे पर पटक दिया। घटना गुरुवार दोपहर की है। बताया जा है कि मेघ सिंह के परिवार के पास दो बीघा जमीन है।

करीब चार साल पहले मेघ सिंह की भांजी राजकुमारी ने इस जमीन का बैनामा अपनी नानी से करा लिया था। जमीन पर कब्जा मेघ सिंह का ही चला आ रहा है। बाद में राजकुमारी की शादी गांव समसपुर के ही ओमवीर सिंह से हो गई।
विज्ञापन


इसी जमीन पर राजकुमारी और उसके पति ने गुरुवार सुबह कब्जा किया गया। बाद में मेघ सिंह के घर पहुंचकर उसके व उसकी पत्नी रेश्मा और पिता नारायण सिंह के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखे में रखकर किया गया काम

A new born baby killed during a quarrel.

हमलावरों ने न तो प्रसूता रेशमा पर तरस खाया और न ही 15 घंटे पूर्व जन्मी बच्ची पर। मेघ सिंह का कहना है कि उसकी मां को धोखे में रखकर जमीन का बैनामा कराया गया था।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शव का पंचनामा कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed