महंत नृत्य गोपालदास के शिष्य की बेरहमी से हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के शिष्य विजय रामदास (43) की कुल्हाड़ी के पाशे से ताबड़तोड़ हमले कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
साधु की कनपटी पर कुल्हाड़ी के पाशे से कई वार के जख्म मिले हैं। शुक्रवार सुबह ट्रस्ट के गंगा भवन मंदिर के एक कमरे में खून से लथपथ उनकी लाश मिली।
पुलिस को घटना स्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी, चूड़ी के टुकड़े व कुछ आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। प्रथमदृष्टया पुलिस हत्या की वजह अवैध संबंध मान रही है।
बहरहाल छोटी छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयनदास ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दी गई थी गंगा भवन की जिम्मेदारी
छोटी छावनी के महंत व रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने मंदिरों के रखरखाव के लिए मणिराम छावनी ट्रस्ट बना रखा है।
इस ट्रस्ट के अधीन रामनगरी में कई मंदिर हैं, जिनकी देखरेख के लिए अलग-अलग साधुओं को व्यवस्थापक के रूप में रखा गया है। परिक्रमा मार्ग वासुदेव घाट क्षेत्र में कारसेवकपुरम् के सामने स्थित गंगा भवन की व्यवस्था की जिम्मेदारी मूलरूप से बिहार के चंपारण निवासी विजय रामदास के हवाले थी।
उनके अलावा मंदिर में चार छात्र तथा अन्य साधु व सहायक रहते हैं। मंदिरवासियों की मानें तो गुरुवार रात 12 बजे खाना खाकर सभी सोने के लिए अपने-अपने कमरे में चले गए थे।
मिलीं आपत्तिजनक चीजें
शुक्रवार सुबह रामदास का उनके ही कमरे में खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस को घटनास्थल से पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी, टूटी चूडियां, लंबे बाल व यौनवर्धक दवाओं के खाली पैकेट बरामद किए।
मंदिर परिसर के बाहर पुलिस ने एक पॉलीथिन में चूड़ियों के टुकड़े तथा कंडोम बरामद किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि ये सामग्रियां मंदिर के साधु राम स्वरूप ने टॉयलेट से उठाकर बाहर फेंक दी थी।
पुलिस साधु से पूछताछ कर रही है। एसएसपी केबी सिंह का कहना है कि शुरुआती दौर की तफ्तीश में जो चीजें सामने आई हैं वे हत्या की वजह अवैध संबंध होने की ओर इशारा कर रही हैं।