फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A minor kidnapped and raped in Lucknow.

किशोरी के गैंगरेप से दहली राजधानी, अफसरों के होश उड़े

Mon, 31 Aug 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Aug 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
A minor kidnapped and raped in Lucknow.

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में दरिंदे एक किशोरी को दबोचकर खेत में उठा ले गए और हाथ पैर बांधकर हैवानियत की। करीब एक घंटे बाद दरिंदों के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और मां के घर लौटने आपबीती सुनाई। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मड़ियांव क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी (15) शनिवार शाम घर पर अकेली थी। उसकी मां रक्षाबंधन के त्यौहार पर मायके ठाकुरगंज गई थी। आरोप है कि  गांव का देशराज (40) अपने नाबालिग साथी संग घर पहुंचा और किशोरी को दबोचकर खेत ले गया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन


रात में मां के वापस लौटने पर किशोरी ने आपबीती बताई। मां के संग बेटी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। गैंगरेप की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। सीओ अलीगंज को छानबीन के लिए तत्काल मौके पर भेजा गया। महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोप में जेल जा चुका था अधेड़

A minor kidnapped and raped in Lucknow.

पुलिस ने बताया कि किशोरी ने कुछ माह पहले अधेड़ देशराज पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने देशराज को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

इसके बावजूद कई दफा किशोरी देशराज पर छेड़छाड़ की तहरीर दे चुकी है। लोगों ने बताया कि देशराज व किशोरी के परिवारवालों के बीच जमीन विवाद चल रहा है।

मड़ियांव इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद है। पहले भी किशोरी छेड़छाड़ का आरोप लगा चुकी है। जांच में प्रथम दृष्टया मामला पेशबंदी का लग रहा है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed