लखनऊ: दानिश से देवेश बनकर की शादी, फिर पत्नी की हत्या की कोशिश, लाइफ स्टाइल देखकर आकर्षित हुई थी लड़की
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता रिटायर्ड बैंक अधिकारी हैं। जब वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी, तभी उसकी दानिश से मुलाकात हुई थी। पीड़िता उसके आर्किटेक्ट होने और लाइफ स्टाइल को देख आकर्षित हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के पारा इलाके में दानिश से देवेश बनकर एक आर्किटेक्ट ने हिंदू युवती से शादी की और जब भेद खुला तो पत्नी की हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने थाने में गुहार लगाई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पारा थाना इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि राजाजीपुरम सेक्टर सी निवासी दानिश को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। वह देवेश बनकर एक हिंदू लड़की से शादी करने के बाद पारा थाना क्षेत्र में मुन्नू खेड़ा में किराये के कमरे में रह रहा था।
पीड़िता का आरोप है कि दानिश ने अपना धर्म छिपाकर सात साल पहले प्रेम विवाह किया। उससे एक छह साल की बेटी है। शादी के कुछ दिन बाद उसके मुस्लिम होने का पता चला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भेद खुलने के बाद दानिश ने पहले तो घर से अलग रहकर अपने-अपने धर्म के हिसाब से रहने को कहा, लेकिन बाद में पूजा-पाठ का विरोध करने लगा।
इसके बाद वह दूसरी युवती से निकाह करने की बात करने लगा और विरोध पर मारपीट करने लगा। साथ ही घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी। बेटी और लोकलाज के चलते पीड़िता शांत रही। लेकिन 16 फरवरी को सोते समय उसने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़िता किसी तरह बचकर दोस्तों की मदद से थाने पहुंची।
पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक पीड़िता पढ़े लिखे घर से ताल्लुक रखती है। उसके पिता रिटायर्ड बैंक अधिकारी हैं। जब वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी, तभी उसकी दानिश से मुलाकात हुई थी। पीड़िता उसके आर्किटेक्ट होने और लाइफ स्टाइल को देख आकर्षित हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
गर्भवती होने के बाद उसके दूसरे धर्म के होने की बात पता चली तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोपी परिवार को खत्म करने की धमकी देकर उसको प्रताड़ित करने लगा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के विषय में भी जानकारी की जा रही है।