फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man set fired his wife in Unnao.

अवैध संबंधों का विरोध किया तो जंजीर से बांध जिंदा फूंका!

Sat, 17 Jan 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बारासगवर (उन्नाव)
ब्यूरो/अमर उजाला, बारासगवर (उन्नाव) Updated Sat, 17 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
A man set fired his wife in Unnao.

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जंजीर से पेड़ में बांधा और फिर जिंदा फूंक दिया। पुलिस की जांच में घटनास्थल पर पेड़ से जंजीर में बंधा शव मिला है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी विवाहिता को जिंदा जलाने की पुष्टि हुई है। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बारासगवर थाना क्षेत्र के भरतीपुर गांव निवासी लल्लू रावत की शादी करीब 13 साल पहले रायरबेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के गांव पूरे रघुनाथ का पुरवा निवासी श्रीकृष्ण की बेटी छेदाना (30) से हुआ था। दोनों के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


शनिवार तड़के करीब चार बजे लल्लू रावत ने छेदना के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस और उसके मायके वालों को दी। सुबह थाने से दो कांस्टेबल जांच करने के लिए पहुंचे तो नजारा एकदम बदला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता का शव जंजीर से पेड़ में बंधा था। उसे पेड़ से बांधने के बाद जिंदा जलाए जाने की स्थिति दिखते ही कांस्टेबल ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सीओ बीघापुर और थानाध्यक्ष मयफोर्स मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इस तरह सामने आया सच

A man set fired his wife in Unnao.

सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम में जिंदा जलाए जाने की पुष्टि हुई है। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई रायरबेली जिले के सरेनी थानाक्षेत्र के गांव पूरे रघुनाथ का पुरवा निवासी मनोज पुत्र श्रीकृष्ण ने पुलिस को पूरी कहानी बताई।

उसने बताया कि मृतका के पति के किसी महिला से अवैध संबंध थे। मृतका इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर मारपीट होती थी।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ रमेशचंद्र दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की तफ्तीश की जा रही है।

मौके पर जला हुआ शव पेड़ से बंधा मिला था। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात मारपीट और चीखने की आवाजें आ रही थीं। वे घरेलू मामला समझकर गौर नहीं किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed