फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife revealed.

फरमाइशों से तंग आकर पत्नी के मुंह में दुपट्टा ठूंस की हत्या

Thu, 03 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
A man murdered his wife revealed.

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास युवती की लाश मिलने के मामले का खुलासा हो गया है। शव पीजीआई के राजीवनगर घोसियाना की सुशीला वर्मा का था और वह गर्भवती थी। उसके पति बस्ती के कबरा मुंडेरवा निवासी विनोद कुमार ने मंगलवार को उसकी हत्याकर गोमतीनगर के विभूतिखंड इलाके में फेंक दिया था।

विज्ञापन


बुधवार को सुशीला के परिवारीजनों ने उसके शव की शिनाख्त की तो मामला खुलता चला गया। इसके बाद पीजीआई थाने की पुलिस ने बुधवार को आरोपी विनोद को तेलीबाग से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विनोद का कहना है कि वह पत्नी की फरमाइशों से इतना तंग हो गया था कि उसकी हत्या करने की साजिश रच डाली। एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि सुशीला के पिता राम कुमार वर्मा रिटायर्ड फौजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से बस्ती के महसिन वाल्टरगंज के रामकुमार ने पिछले साल तीन मई को बेटी की शादी सिलाई का काम करने वाले विनोद से की थी। विनोद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते थे।

शहर की रहने वाली सुशीला को ग्रामीण परिवेश रास नहीं आता था। इसके अलावा वह बहुत फरमाइशें करती थी। इसके लिए हमेशा रुपये मांगती रहती थी। इसे लेकर दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ।

...इस तरह रची छुटकारा पाने की साजिश

A man murdered his wife revealed.

विनोद ने बताया कि एक महीना पहले सुशीला मायके चली गई और लौटने से इन्कार कर दिया। तब मैंने सुशीला से छुटकारा पाने के लिए यह साजिश रची।

नाराज पत्नी को एटीएम कार्ड देने के बहाने बुलाया
एसएसपी ने बताया कि विनोद सोमवार को बस्ती से इंटरसिटी से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसने नाराज सुशीला को फोनकर अपना एटीएम कार्ड देने के बहाने चारबाग बुलाया।

सुशीला पहुंची तो उसे लखनऊ घूमाने के बहाने ऑटो से पॉलीटेक्निक चौराहा ले गया, जहां से घूमते हुए दोनों गोमतीनगर रेलवे स्टेशन की तरफ आ गए।

गर्भवती थी सुशीला, चक्कर आया तो सिविल ले गया
सुशीला गर्भवती थी। पैदल चलने के कारण उसे चक्कर आने लगा तो विनोद उसे सिविल अस्पताल ले गया और ग्लूकोज चढ़वाया।

तीन घंटे में ही सुशीला को वहां से छुट्टी मिल गई, लेकिन चिकित्सकों ने उसके बाएं हाथ पर लगा वीगो नहीं निकाला। यहां से विनोद पत्नी को वापस गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास ले आया।

गर्दन कसा, सिमकार्ड तोड़ा और भाग निकला

A man murdered his wife revealed.

एसएसपी ने बताया कि दोनों गोमतीनगर स्टेशन पर बैठकर बातचीत करते रहे। खर्चे को लेकर वहां भी दोनों में झगड़े हुए। रात करीब दस बजे सुशीला टॉयलेट जाने के लिए मजार के पास झाड़ियों की तरफ गई।

इस बीच विनोद पीछे-पीछे गया और सुशीला का दुपट्टा मुंह में ठूंसकर गर्दन कस दी। फिर अपने मोबाइल फोन से सिम निकालकर तोड़ दिया और भाग गया।

आखिर कब बदलेगा पुलिस का रवैया
सुशीला के पिता राम कुमार ने बताया कि सोमवार को बेटी दोपहर तक नहीं लौटी तो उन्होंने मोबाइल पर फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हुई, तब उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पीजीआई थाने को सूचना दी।

उन्होंने विनोद पर शक जताया, लेकिन पुलिस ने पारिवारिक मामला बताकर टरका दिया। बुधवार सुबह अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना पर राम कुमार फिर पीजीआई थाने पहुंचे तब पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed