फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his friend for 100 rupees in barabanki.

मात्र सौ रुपये के लिए दोस्त को दी दर्दनाक मौत, चाकुओं से गोद कर मार डाला

Mon, 29 Jan 2018 01:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी। Updated Mon, 29 Jan 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
A man murdered his friend for 100 rupees in barabanki.
सांकेत‌िक च‌ित्र

एक युवक ने अपने साथी की मात्र सौ रुपये की खातिर हत्या कर डाली। चमड़ा ठेकेदार के साथ मृत पशुओं को उठाने का काम करने वाले सीतापुर जिले के निवासी एक युवक को चाकुओं से गोद डाला गया। युवक का शव रविवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र में बुढ़वल स्टेशन मार्ग के समीप हाईवे किनारे पड़ा मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि सौ रुपये के लेन देन के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के ग्राम लच्छी गांव थाना बिसवां निवासी राजेश(28) पुत्र तोताराम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया। रविवार की सुबह जब युवक का शव बरामद हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की। पता लगा कि मृतक राजेश अपने तीन साथियों राजकुमार, ललतू व बब्लू के साथ रहरकर रामनगर में एक ठेकेदार के साथ मृत मवेशियों को उठाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रामनगर उमाशंकर सिंह के मुताबिक राजेश अपने साथी बब्लू के साथ शनिवार की शाम एक मृत मवेशी को उठाने के लिए गया था। इसके बाद देर रात बब्लू तो वापस आ गया लेकिन राजेश का पता नहीं लगा। इस बीच बब्लू अन्य साथियों द्वारा बनाया गया खाना लेकर एक जगह आरकेस्ट्रा का कार्यक्रम देखने की बात कहकर चला गया।

हाइवे किनारे मिला शव तो मचा हड़कंप

A man murdered his friend for 100 rupees in barabanki.

इस बीच रविवार की सुबह जब राजेश का शव बुढ़वल रेलवे स्टेशन मार्ग पर हाईवे किनारे बरामद हुआ तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि मृतक के साथी बब्लू निवासी ग्राम बारासिंघा थाना बिसवां जनपद सीतापुर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी बब्लू ने बताया कि यदि वह राजेश को न मारता तो उसकी हत्या राजेश कर देता।

घर का अकेला वारिस था राजेश
मृतक राजेश के चाचा शोभरन ने बताया कि राजेश के पिता तोताराम का निधन उसके बचपन में ही हो गया था। उसके बाद से चाचा ने ही राजेश को पालने के साथ उसकी देखरेख की। अब इस समय राजेश रामनगर में रहकर मृत जानवर उठाने का काम कर अपना जीवन यापन कर रहा था। राजेश के घर न तो इनकी मां जिंदा है और न ही कोई भाई, बहन ऐसे में इस परिवार का अंत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed