फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man killed his mother for land.

सम्पत्ति के लालच में मां को पीट-पीट कर मार डाला

Fri, 01 May 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोतिगरपुर (सुल्तानपुर) Updated Fri, 01 May 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
A man killed his mother for land.

पारसपट्टी गांव में संपत्ति की लालच में बड़े बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला। मां की हत्या के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना के करीब ढाई घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने पति की तहरीर पर हत्या आरोपी बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में दबिश दे रही है।

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव निवासी दलित मग्घू अपनी पत्नी बइला (52) के साथ कच्चे मकान में रहता है जबकि उसका बड़ा बेटा रामसिंगार पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है।
विज्ञापन


रामसिंगार कई दिनों से पिता को पट्टे में मिली 10 बिस्वा जमीन खुद के नाम करने के लिए कह रहा था। पिता ने जमीन देने में असमर्थता जताई थी।

बुधवार की शाम रामसिंगार ने पिता और मां की पिटाई की थी जिससे मग्घू का सिर फट गया था। घटना के बाद मग्घू और बइला थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उसे वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप के थाने जाने से नाराज

A man killed his mother for land.

गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे मां-बाप के थाने जाने से नाराज रामसिंगार ने घर के पीछे मां की पिटाई शुरू कर दी। मां को बचाने दौड़ी बेटी रीता को राम सिंगार ने धक्का देकर गिरा दिया।

बेटे की पिटाई से बइला की मौके पर ही मौत हो गई। मां की मौत के बाद राम सिंगार फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

करीब ढाई घंटे बाद प्रभारी थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र और हलका दरोगा रामकृपाल चौहान के साथ वहां पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने मग्घू की तहरीर पर रामसिंगार के खिलाफ हत्या और सास व ससुर को प्रताड़ित करने के आरोप में रामसिंगार की पत्नी शकुंतला, उसके बेटे गुलशन व बेटी रूबी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

‘प्रधान जी, आप परेशान न हो, अलग से समझ लेंगे’

A man killed his mother for land.

गांव में दलित महिला की पिटाई से हुई मौत पर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की लापरवाही के कारण ही बइला की मौत हो गई।

दलित महिला की मौत के बाद पहुंचे ग्राम प्रधान संजय सिंह ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया तो हलका दरोगा रामकृपाल चौहान ने कहा कि प्रधान जी, आप परेशान न हो आप को अलग से समझ लेंगे। इससे प्रधान भड़क गए और पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed