फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man eat poison with his daughter.

बेटी को जहर दे खुद भी खाया, दोनों की मौत

Tue, 17 Mar 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमावां (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमावां (रायबरेली) Updated Tue, 17 Mar 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
A man eat poison with his daughter.

कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने 12 वर्षीया बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। जहर रसगुल्ले में मिलाया गया था।

विज्ञापन


पत्नी को भी जहरीला रसगुल्ला खिलाने की कोशिश की लेकिन उसने बाद में खाने की बात कहकर मना कर दिया। रविवार रात मिल एरिया क्षेत्र में हुई घटना की सोमवार सुबह जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र में कसराय निवासी वीरेंद्र सिंह (40) मिल एरिया क्षेत्र की मान्यवर कांशीराम कॉलोनी खोर में रहता था। पत्नी सुमन के साथ 12 साल की बेटी सगुन साथ थी। रविवार रात में वीरेंद्र ने रसगुल्ले में जहर मिला दिया। पहले बेटी सगुन को खिलाया और फिर स्वयं खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं वीरेंद्र ने पत्नी सुमन को भी जहर खिलाने का प्रयास किया था। सुमन ने यह कहते हुए रसगुल्ला खाने से मना कर दिया कि वह खाना खाने के बाद खा लेगी। सुबह पति और बेटी को मरणासन्न देख पत्नी चीखी चिल्लाई तो कॉलोनी में सनसनी फैल गई।

ऑटो खरीदने के लिए लिया लोन

A man eat poison with his daughter.

सूचना मिलते ही कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसओ राजेश सिंह दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सुमन ने बताया कि पति ने ऑटो खरीदने के लिए विजया बैंक से दो लाख रुपये लोन लिया था लेकिन वह कर्ज चुका नहीं पाया। बैंक से बराबर नोटिस आ रही थी। स्वयं सहायता समूह की एक महिला से भी 30 रुपये उधार लिए थे।

वीरेंद्र कर्ज के साथ समूह का रुपया नहीं लौटा पा रहा था। इस वजह से परेशान वीरेंद्र ने बेटी और फिर स्वयं जहर खाकर जान दे दी है। एसओ का कहना है कि वीरेंद्र कर्ज में डूबा था।

इससे तंग आकर उसने पहले बेटी और फिर स्वयं जहर खाकर जान दे दी। रसगुल्ले में जहर मिलाकर खिलाया था। पत्नी को भी जहरीला रसगुल्ला देने का प्रयास किया लेकिन उसने नहीं खाया।

फाइनेंसर समेत चार पर मुकदमा, सुसाइड नोट मिला

A man eat poison with his daughter.

घटना के संबंध में सोमवार देर शाम फाइनेंसर समेत चार लोगों पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मुकदमा हुआ है।

कार्यवाहक एसओ पीके शर्मा ने बताया कि मृतक वीरेंद्र की पत्नी सुमन की तहरीर पर फाइनेंसर शशिकांत के अलावा रेखा सोनकर, बउवा सोनकर, देवी सोनकर निवासी कांशीराम कॉलोनी के खिलाफ धारा 306 के तहत रिपोर्ट लिखी गई है। आरोप है कि उक्त लोग ऑटो खरीदने के बाद आए दिन रुपये मांगते थे।

इससे तंग आकर उसके पति ने पहले बेटी और फिर स्वयं जहर खाकर जान दे दी। एसओने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि समूह का पैसा लिया था लेकिन उसको चुकता नहीं कर पा रहा था।

दो लाख रुपये का ऑटो लिया था लेकिन फाइनेंसर ने पुराना टेंपो दे दिया और भुगतान के लिए दबाव बना रहे थे। इसी वजह से मैं अपनी बेटी के साथ खुदकुशी कर रहा हूं। एसओ का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed