फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man commits suicide after killing his wife in Sitapur.

सीतापुर: आपसी विवाद में युवक ने हंसिए से पत्नी का गला काटा फिर खुद भी फंदे से लटका

Sat, 08 May 2021 12:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 May 2021 12:57 PM IST
सार

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए घटना के सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
A man commits suicide after killing his wife in Sitapur.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के थाना मछरेहटा इलाके में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। युवक ने पत्नी की हंसिए से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी उसके बाद खुद भी फंदे पर लटक गया, इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए घटना के सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


थाना मछरेहटा इलाके के कैमा निवासी महेंद्र (27) का पत्नी पम्मी (25) से शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों के मुताबिक वादविवाद बढ़ने पर युवक के सिर पर खून सवार हो गया और उसने हंसिया से पत्नी की गला काट दिया, इससे विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद युवक ने कमरे में जाकर खुद भी फांसी लगा ली। इससे उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ मछरेहटा मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों और चश्मदीदों के मुताबिक, अभी तक की जांच पड़ताल में आपसी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है।

सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कह सकते हैं। घटना के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed