{"_id":"573b46344f1c1b266dac6e8e","slug":"a-man-attacked-with-knife-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों की भिड़ंत से भड़का, बोलेरो चालक को घोंपा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ियों की भिड़ंत से भड़का, बोलेरो चालक को घोंपा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, मनकापुर (गोंडा)
Updated Tue, 17 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर टिकरी रेंज के पास सोमवार की रात दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में शीशा टूटने से गुस्साए एक गाड़ी के चालक ने पहले बोलेरो चालक की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में बोलेरो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के तुर्काडीहा गांव के रहने वाले सुरेश वर्मा (30) ने बताया कि वह बोलेरो चालक है। सुरेश के मुताबिक सोमवार की रात वह बुकिंग पर बोलेरो लेकर टिकरी जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह मनकापुर-टिकरी मार्ग पर टिकरी रेंज के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही बोलेरो से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें सामने वाली बोलेरो का शीशा टूट गया। इसी बात को लेकर उसके चालक से कहासुनी हो गई। सुरेश ने बताया कि बोलेरो चालक ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन