{"_id":"606ae3948ebc3ec8be5566e6","slug":"a-k-bansal-s-murderer-arrested-by-up-stf","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन ज्योति अस्पताल के मालिक की हत्या का यूपीएसटीएफ ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीवन ज्योति अस्पताल के मालिक की हत्या का यूपीएसटीएफ ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 05 Apr 2021 03:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Apr 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएसटीएफ ने प्रयागराज के जीवन ज्योति अस्पताल के मालिक डॉ. अश्वनी कुमार बंसल उर्फ ए के बंसल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मामले में आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि डॉ. बंसल की हत्या 12 जनवरी 2017 को हुई थी।
विज्ञापन
हत्याकांड के आरोपी शोएब पुत्र मुकीम को यूपीएसटीएफ ने देवा रोड मोड़ के पास स्थित मंदिर के पीछे, थाना चिनहट लखनऊ से सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसटीएफ को उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, पांच अदद जिंदा कारतूस, दो निर्वाचन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, दो मोबाइल फोन और 1910 रुपये नगद बरामद किया है।
विज्ञापन
एक दिसंबर 2017 को शाम करीब सात बजे डॉ. ए के बंसल अस्पताल की ओपीडी में मरीज देख रहे थे कि सामने वाले गेट से अंदर आए दो व्यक्तियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी और भाग निकले। इलाज के दौरान डॉ. बंसल की मौत हो गई। मामले में डॉ. बंसल के छोटे भाई प्रवीण कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया था।