{"_id":"6129d2d68ebc3e79dd285d23","slug":"a-junk-dealer-get-shot-in-maholi-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: कबाड़ व्यापारी की उसके साथियों ने ही गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: कबाड़ व्यापारी की उसके साथियों ने ही गोली मारकर की हत्या
Sat, 28 Aug 2021 11:38 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:38 AM IST
सार
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के महोली इलाके में शुक्रवार की रात मस्जिद बाजार निवासी एक कबाड़ व्यवसाई की उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस कुछ ही देर में घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
महोली क्षेत्र के मस्जिद बाजार निवासी मोहिउद्दीन (45) पुत्र इस्माइल कबाड़ खरीदने का व्यवसाय करता था। बीती शाम मस्जिद बाजार मे कबाड़ की खरीदारी कर साइकिल से पड़ोसी गांव नियाजपुर गया था। जहां से वापस लौटते समय देर शाम मस्जिद व नियाजपुर गांव के मध्य अल्लीपुर मोड़ पर उसका शव रोड के किनारे चक मार्ग पर खून से लथपथ पड़ा मिला। पास ही उसकी साइकिल पड़ी हुई थी। राहगीरों ने शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
मौके पर कुछ ही पल में लोगों का जमावड़ा लग गया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई आशिक अली ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
बड़े भाई आशिक अली के मुताबिक मोहिउद्दीन बाजार हाट मे कबाड़ की खरीदारी कर थोक व्यापारी को बिक्री कर देता था। उसी से परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पिछले तीन-चार दिनों से पत्नी खैराबाद थाना क्षेत्र मे मायके में थी। मृतक के कोई संतान नहीं है। घटना का कारण अज्ञात बना हुआ है। कोतवाली पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।