फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Janrath AC bus catches fire in Lucknow.

लखनऊ : कार्यशाला में आग का गोला बनी जनरथ बस, अवध डिपो की वर्कशॉप में फिटनेस के लिए आई थी 

Thu, 09 Sep 2021 11:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Sep 2021 11:56 PM IST
सार

लखनऊ में अवध डिपो की वर्कशॉप में फिटनेस के लिए आई एसी जनरथ बस में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इससे 20 लाख की बस देखते ही देखते जलकर ढांचा बन गई।

विज्ञापन
A Janrath AC bus catches fire in Lucknow.
जनरथ की एसी बस में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में अवध डिपो की वर्कशॉप में फिटनेस के लिए आई एसी जनरथ बस में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इससे 20 लाख की बस देखते ही देखते जलकर ढांचा बन गई। अधिकारियों का कहना है कि सेल्फ की तकनीकी खराबी के चलते जनरथ बस में आग लगी है। चालक ने जनरथ बस को वाशिंग पॉइंट से लाकर उसे बंद किया, लेकिन सेल्फ स्टार्ट से आग लग गई। 

विज्ञापन


यूपी 33 एटी 5852 नंबर की जनरथ बस रूपईडीहा रूट पर संचालन से पहले वर्कशॉप में फिटनेस के लिए लाई गई थी। वाशिंग के बाद सुबह 8:00 बजे आग लग गई। घटना की जानकारी पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल की चार गाड़ियों ने मशक्कत से आग बुझाई। मुख्यालय ने मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ परिक्षेत्र पीके बोस ने बताया कि जनरथ बस का सेल्फ फंसने के कारण आग लगने से हादसा हुआ है। इस मामले की जांच सेवा प्रबंधक विक्रमजीत कर रहे हैं। हादसे से निगम को 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed