फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A father killed his own daughter to trap his enemies in Balrampur.

बलरामपुर: विरोधियों को फंसाने के लिए बाप ने अपनी ही सात साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला

Sat, 03 Apr 2021 05:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Apr 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
A father killed his own daughter to trap his enemies in Balrampur.
आरोपी इंद्रजीत मौर्या - फोटो : अमर उजाला

बलरामपुर में विरोधियों से बदला लेने के लिए एक बाप इतना अंधा हो गया कि अपनी ही सात साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद बाप को गिरफ्तार कर लिया है और बाप ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है।

विज्ञापन


जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरा कल्याणपुर गांव में पिछली 30 मार्च की रात को गांव के निकट गेहूं के खेत में सात वर्षीय अंशू मौर्या का शव पड़ा मिला था। पिता इंद्रजीत मौर्या उर्फ छैलू ने जमीनी रंजिश का हवाला देकर गांव के ही राम सूरत यादव व संचित कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर एएसपी एके मिश्र एवं सीओ उदयराज सिंह की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मामले की छानबीन कर रहे थे। छानबीन में पता चला कि जून तथा जुलाई 2020 में इंद्रजीत मौर्या ने राम सूरत यादव तथा संचित कुमार की पत्नी को अपना खेत बैनामा किया था। खेत का पूरा पैसा भी ले लिया था। बाद में इंद्रजीत ने जमीन का रेट बढ़ जाने की बात कहकर दोनों लोगों से और रुपया मांगने लगा। रुपया न देने पर इसने दोनों के खिलाफ मनगढ़ंत व झूठे आरोप लगाकर शिकायत की। इंद्रजीत ने न्यायालय में भी मुकदमा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर वह पुत्री को ढूंढने का नाटक करने लगा

एएसपी एके मिश्र ने बताया कि छानबीन में पता चला कि 30 मार्च की रात योजनाबद्घ तरीके से इंद्रजीत ने अपनी बेटी को गेहूं के खेत में ले जाकर गला दबाकर मार डाला और शव वहीं छोड़कर गांव वापस आ गया।

घर पर वह पुत्री को ढूंढने का नाटक करने लगा और मंदिर से गांव में घोषणा भी करवाई। करीब सवा नौ बजे उसने खुद ही बेटी का शव खेत से बरामद किया। पूछताछ के दौरान इंद्रजीत मौर्या टूट गया और उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि रामसूरत तथा संचित को फंसाने के लिए उसने खुद ही बेटी की हत्या की है। पुलिस ने इंद्रजीत को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed