फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imrana was murdered to frame her former lover.

Saharanpur News: पहले प्रेमी को फंसाने के लिए की गई थी इमराना की हत्या

Mon, 24 Aug 2026 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Imrana was murdered to frame her former lover.
पुलिस की गिरफ्त में इमराना हत्याकांड का आरोपी। 
इमराना हत्याकांड :
विज्ञापन

- आरोपी ने सिर में सरिया मारकर इमराना को उतारा था मौत के घाट
- गागलहेड़ी पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़कर किया वारदात का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/गागलहेड़ी। गागलहेड़ी पुलिस ने इमराना हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्यारोपी ने इमराना के पहले प्रेमी को फंसाने के लिए साजिश रची थी ताकि वह खुद बच सके। इमराना रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देती थी। इसलिए हत्यारोपी ने सिर में सरिया मारकर इमराना की हत्या कर दी थी।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 14 अगस्त को गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव नांगल अहीर के खेत में अज्ञात महिला का शव मिला था। अगले दिन मृतका की पहचान इमराना निवासी गांव मवी खेड़ा खुर्द कोतवाली सदर बाजार के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी शमशाद निवासी गांव मवी खेड़ा खुर्द को हरौड़ा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सरिया, बाइक और मृतका का टूटा मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- सात-आठ महीने से चल रहा था प्रेम संबंध
पूछताछ में आरोपी शमशाद ने बताया कि पड़ोस में वाजिद का परिवार रहता है। वाजिद की पत्नी इमराना से सात-आठ महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इमराना भगवानपुर स्थित दवाई कंपनी में नौकरी करती थी। आरोपी कई बार उसे कंपनी छोड़ने और लेने भी गया था। इमराना की पहचान केसर नाम के व्यक्ति से भी थी और उससे पहले उसका प्रेम संबंध केसर से था। शमशाद ने कई बार इमराना को केसर से संबंध खत्म करने के लिए कहा, लेकिन वह लगातार उससे बातचीत करती रही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। बताया कि इमराना की बेटी आफरीन की शादी की बात चल रही थी। शादी के लिए इमराना उससे रुपये मांग रही थी। कहती थी कि यदि मुझे रुपये नहीं दिए तो दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करा दूंगी। इससे वह काफी परेशान हो गया।

-- ऐसे बनाई थी हत्या की योजना
आरोपी शमशाद ने इमराना को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बना लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह इमराना को जेल चुंगी छोड़कर आया था। शाम को उसे कंपनी से लाने की बात कही। हत्या की योजना बनाकर मोबाइल घर पर छोड़ दिया। बाइक से भगवानपुर स्थित इमराना की कंपनी के पास पहुंचा। वहां से इमराना को बाइक पर बैठाकर चल दिया।

रायपुर में इमराना एक गली के बाहर उतर गई। वहां केसर के पास से टिफिन लेकर आई। शमशाद को आगे मुख्य मार्ग पर मिलने को कहा। आरोपी शमशाद गागलहेड़ी-भगवानपुर मार्ग पर इमराना का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद इमराना वहां पहुंची तो वह उसे बाइक पर बैठाकर गागलहेड़ी की ओर चल दिया। इसके बाद इमराना ने शमशाद से रुपयों की मांग की। आरोपी ने संबंध बनाने और बाद में घर जाकर रुपये देने का झांसा दिया। इसके बाद उसे नांगल अहीर गांव के पास ले गया। वहां बाइक खड़ी की और इमराना को कुछ आगे चलने को कहा। इसी दौरान शमशाद ने पीछे से इमराना के सिर में सरिया मार दिया। सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद शव को पास के नाले में फेंक दिया। मोबाइल को सरिये से तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed