फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mining department team pelted with stones

Mathura News: खनन विभाग की टीम पर पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mining department team pelted with stones
रिफाइनरी। थाना क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन पर शिकंजा कसने गई खनन विभाग की टीम पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न सिर्फ विभागीय वाहन को टक्कर मार कर टीम पर पथराव किया, बल्कि होमगार्ड को धक्का देकर एक ट्रैक्टर को भी जबरन छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खनन निरीक्षक सुभाष सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि करनावल मदनपुर गांव से मिट्टी का अवैध खनन कर बरेली-जयपुर एक्सप्रेस-वे के रास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकाली जा रही हैं। टीम ने हाईवे पर मिट्टी से लदे तीन ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया, तो उन पर सवार आरोपियों ने विभागीय गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। टीम को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और टीम के सदस्यों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

विरोध के बावजूद टीम ने मिट्टी से भरे तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया और उन्हें थाने ले जाने लगी। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में 25 से 30 अज्ञात लोगों ने टीम का दोबारा रास्ता रोक लिया। दबंगों ने ट्रैक्टर पर सवार होमगार्ड कमल सिंह को पीटा और धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें नीचे फेंक दिया। इसके बाद एक ट्रैक्टर को छुड़ाकर भाग गए। हालांकि, दो ट्रैक्टरों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद खनन निरीक्षक सुभाष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भूरा पटका, सुनील, सुभाष, संतोष, ब्रजेश यादव, भल्लू, कोहतेश, लवकुश, सतीश, विष्णु, बबलू और रिंकू को नामजद करते हुए 25-30 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed