फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Female student standing by the roadside killed after being hit by a Bullet motorcycle.

Kannauj News: सड़क किनारे खड़ी छात्रा की बुलेट की टक्कर से मौत

Mon, 24 Aug 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Female student standing by the roadside killed after being hit by a Bullet motorcycle.
नादेमऊ। हसेरन रोड पर शनिवार देर रात को मस्जिद के पास खड़ी कक्षा पांच की छात्रा को बुलेट ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। बुलेट को छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने बुलेट को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सौरिख क्षेत्र के कस्बा नादेमऊ निवासी अनुष्का (14) निजी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा था। अनुष्का रात आठ बजे सड़क पार कर हैंडपंप से पानी लेने के लिए गई थी। हसेरन रोड पर मस्जिद के निकट वाहनों को निकला देखक अनुष्का सड़क किनारे खड़ी हो गई। तभी तेज रफ्तार बुलेट ने अनुष्का को टक्कर मार दी। हादसे में अनुष्का घायल हो गई। चालक बुलेट को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही अनुष्का ने दम तोड़ दिया। अनुष्का दो भाई-बहनों में छोटी थी और उसका बड़ा भाई अभिषेक पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हुआ है, जबकि मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुलेट बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed