फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A drunk man killed a lady in Lucknow.

नशेबाज युवक ने महिला की चाकुओं से गोदकर की हत्या

Fri, 11 Sep 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Sep 2015 01:35 AM IST
A drunk man killed a lady in Lucknow.

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर के लक्ष्मणपुरी गेट गांधीग्राम कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात नशे में धुत बाराबंकी के सरवन विश्वकर्मा ने पूर्व मकान मालकिन मीना कुमारी (38) को घर से घुसकर चाकुओं से गोद डाला। चीख-पुकार सुनकर इलाकाई लोग एकत्र हो गए।



भागने की कोशिश कर रहे सरवन को लोगों ने दबोच लिया और लात-घूसों से जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

खून से लथपथ मीना को पुलिस ने लोहिया अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे पुलिस अवैध संबंधों की आशंका जता रही है।


घटना रात करीब 12 बजे हुई। एसओ गाजीपुर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाराबंकी निवासी बढ़ई का काम करने वाला सरवन पहले मीना के मकान में किराए पर रहता था।

विज्ञापन

पहले भी होता रहा है झगड़ा

A drunk man killed a lady in Lucknow.

मीना के पति उमाशंकर साहू की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। वह अपनी मां व तीन बेटों के साथ रहती है। कुछ हफ्ते पहले ही सरवन ने मीना का मकान छोड़ा था। बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में धुत होकर वह मीना के घर आया जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

गुस्साए सरवन ने चाकू निकालकर मीना के शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मीना के घर के बाहर एकत्र हो गए। सरवन बाहर निकला तो उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई की। इलाकाई लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मीना को अस्पताल भेजा।

एसओ ने बताया कि सरवन करीब एक साल पहले मीना के घर पर किराएदार था। इन दिनों वह जुगौली में किसी जगह बढ़ईगीरी कर रहा था। वह रोज बाराबंकी से रोज राजधानी आता-जाता था।

तीन-चार महीना पहले भी मीना और उसके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद मुहल्ले के लोगों ने मकान खाली कराकर उसे भगा दिया था।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed