फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A clash broke out between two groups in Gadaganj thana kshetra in Raebareli.

रायबरेली: चुनावी रंजिश में चली लाठियां, 12 लोग घायल, एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sat, 08 May 2021 08:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 May 2021 08:00 PM IST
सार

शनिवार को थाना क्षेत्र के मुरैठी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
A clash broke out between two groups in Gadaganj thana kshetra in Raebareli.
लाठीचार्ज का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के बाद चुनावी हिंसा का दौर शुरू हो गया है। एक के बाद एक घटनाएं पुलिस की नाकामी साबित कर रही हैं। शनिवार को थाना क्षेत्र के मुरैठी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत मुरैठी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हेमंत कुमार व प्रज्वल शर्मा उम्मीदवार थे। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रज्वल शर्मा चुनाव जीत गए और हेमंत कुमार चुनाव हार गए, जिसे लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले भी रास्ते में गाड़ी खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। मामला थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मामले में लीपापोती कर दी जिसका परिणाम यह हुआ कि शनिवार को राजेश शर्मा, हेमंत शर्मा, रमाकांत, किशोर समेत कई लोगों ने प्रज्वल शर्मा के दरवाजे पर आकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। यहां तक कि महिला, बुजुर्ग व जो भी मिला जमकर लाठियों से पिटाई कर दी। इसमें विजय शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, धर्मेंद्र व रीतू शर्मा व को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को भी नहीं बख्शा

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, हेमंत कुमार व उनके साथियों के हौसले इतने बुलंद थे कि महिलाओं व पुरुषों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। विजय शर्मा की तरफ से भी लोगों ने बीच बचाव के लिए मुकाबला किया, जिसमें राजेश शर्मा व हेमंत को मामूली सी चोटें आईं।

फिलहाल प्रज्वल शर्मा ने राजेश शर्मा, हेमंत शर्मा, रमाकांत, अर्जुन प्रसाद किशोर व अयोध्या प्रसाद को नामजद करते हुए तहरीर दी है। वहीं रामा देवी पत्नी राजेश शर्मा के द्वारा विजय शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा व धर्मेंद्र शर्मा को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले को दर्ज कर लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, ग्रामीणों की मानें तो अगर पुलिस समय से जाग जाती तो इतना बड़ा हादसा ना होता। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

धर्मेन्द्र की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है मामले को दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed