{"_id":"6146c26976d46525f5426bbb","slug":"a-boy-shoots-his-father-for-instructing-him-for-study-in-chinhat-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पढ़ाई के लिए टोकने पर बेटे ने पिता को ही मार दी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: पढ़ाई के लिए टोकने पर बेटे ने पिता को ही मार दी गोली, हालत गंभीर
Sun, 19 Sep 2021 06:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 Sep 2021 06:30 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक बेटे को अपने पिता का पढ़ाई के लिए टोकना इतना नागवार गुजरा कि उसने पिता को ही गोली मार दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिनहट के मटियारी गांव में रविवार सुबह 7.30 पिता ने एक दुकान पर बैठे बेटे को पढ़ाई के लिए फटकार लगाई। इस पर नाराज बेटे ने पिता की ही लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास केलोग पहुंचे। आनन-फानन में घायल पिता को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक मटियारी गांव में अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। अखिलेश एक निजी सुरक्षा कंपनी में गार्ड के रुप में तैनात हैं। परिवारीजनों के मुताबिक अखिलेश का बेटा अमन दसवीं का छात्र है। रविवार को वह मॉर्निंग वॉक कर घर पहुंचे। तो देखा उनका 19 साल का बेटा अमन कादिर कबाड़ी की दुकान पर बैठा था। इस पर अखिलेश ने अमन को फटकार लगाई। पिता की सार्वजनिक रुप से लगाई गई फटकार नागवार गुजरी।
विज्ञापन
वह नाराज होकर घर के अंदर गया। जहां रखा पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर निकला और उन पर फायरिंग कर दी। गोली अखिलेश के जांघ पर लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर गये। वहीं गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन व अन्य पड़ोसी बाहर निकले तो अखिलेश को जख्मी देखा। लेकिन अमन वहां से भाग निकला था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं घायल अखिलेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक अखिलेश की हालत खतरेसे बाहर है। पिता पर हमला करने के मामले में अमन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि अमन पढ़ाई में लापरवाही करता था। जिसे लेकर अक्सर उसके पिता नाराज रहते थे। इसी बात पर उसे फटकार लगाई थी।