फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कबाड़ व्यवसायी को फर्जी वारंट दिखा सिपाही ने ऐंठे आठ हजार

कबाड़ व्यवसायी को फर्जी वारंट दिखा सिपाही ने ऐंठे आठ हजार

Thu, 02 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ व्यवसायी को फर्जी वारंट दिखा सिपाही ने ऐंठे आठ हजार
फखरपुर (बहराइच)। खालिदपुर गांव निवासी एक व्यवसायी से फखरपुर पुलिस ने लखनऊ एसीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने की बात कहकर मामला निपटाने के लिए दो बार में आठ हजार रुपये ले लिए। व्यापारी जब लखनऊ न्यायालय गया तो उसके नाम से कोई वारंट नहीं जारी होने की जानकारी मिली। अब पुलिस उसकी दुकान व ट्रक की वीडियोग्राफी कराकर उसे परेशान कर रही है। इस पर व्यापारी ने एसपी को पत्र भेज शिकायत की है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना अंतर्गत खालिदपुर गांव निवासी तौसीफ बेग कबाड़ का व्यवसाय करता है। एसपी को भेजे गए पत्र में तौसीफ ने कहा है कि फखरपुर थाने के सिपाही पिछले मंगलवार को उसकी दुकान पर आए और लखनऊ एसीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने तथा उसे गिरफ्तार करने की बात कही। इस पर परेशान व्यापारी ने ग्राम प्रधान नासिर बेग को बुलाकर बात की तो सिपाहियों ने समझौता करने को कहा। मामला निपटाने के लिए सिपाही ने चार हजार रुपये मांगे। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में उसने रुपये पुलिस को दे दिए। इसके बाद वह दूसरे दिन सुबह लखनऊ गए और वकील को मुकदमे के बारे में बताया। इसके बाद दो बिंदुओं पर एसीजेएम कोर्ट लखनऊ से जानकारी ली तो किसी भी वारंट के नहीं जारी होने की बात पता चली। अब थाने की पुलिस दुकान पर जाकर वीडियोग्राफी करा रही है। वहीं उसके ट्रक को चोरी का बताकर परेशान कर रही है। इस पर भी पुलिसकर्मियों ने चार हजार रुपये ले लिए। अब पुलिस 50 हजार रुपये मामले को दबाने के लिए मांग रही है।
विज्ञापन


थाने पर भेज दीजिए हो जाएगा काम
कबाड़ व्यवसायी से वारंट के नाम पर आठ हजार रुपये वसूलने के मामले में जब अमर उजाला प्रतिनिधि ने फखरपुर एसओ अजीत वर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि मामला जानकारी में आया है। पीड़ित ने अभी तक शिकायत नहीं की है। व्यापारी को थाने भेज दीजिए, मामला सुलझा देंगे। एसपी के पास जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed