{"_id":"6a91df49b6691e120802aa77","slug":"youth-beaten-for-objecting-to-honking-case-registered-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110599-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हॉर्न बजाने का विरोध करने पर युवक को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हॉर्न बजाने का विरोध करने पर युवक को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। तिबड़ा रजवाहे पटरी मार्ग पर हाई प्रेशर हॉर्न बजाने का विरोध करने पर कार सवारों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार शाम तिबड़ा रोड निवासी अंकित चौधरी स्कूटी से लौट रहे थे। उनके मोबाइल फोन पर किसी का फोन आया। अंकित फोन पर बात करने के लिए स्कूटी साइड में लगाकर रुक गए। तभी पीछे से आ रहे कार सवार लगातार हाई प्रेशर हॉर्न बजाने लगे। अंकित ने इसका विरोध किया तो कार सवार आग बबूला हो गए। उन्होंने अंकित की पिटाई की और उनकी स्कूटी में तोड़फोड़ भी की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद