फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जेल गया 65 लाख की वसूली का आरोपी दरोगा, बर्खास्तगी की तैयारी

जेल गया 65 लाख की वसूली का आरोपी दरोगा, बर्खास्तगी की तैयारी

Wed, 03 Apr 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
जेल गया 65 लाख की वसूली का आरोपी दरोगा, बर्खास्तगी की तैयारी
लखनऊ/बाराबंकी। विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के निदेशकों से 65 लाख की वसूली के आरोपी दरोगा अनूप यादव को पुलिस ने मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार के समक्ष पेश किया। वहां से उसे 16 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। उधर, क्राइम ब्रांच की टीम ने फरार निलंबित सिपाही की तलाश में दबिश और महिला आरक्षी उसकी पत्नी से पूछताछ की। दोनों पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन



सरकारी वकील नवीन त्रिपाठी ने बताया कि विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के शंकर गायन ने शनिवार को हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बाराबंकी क्राइम ब्रांच के अनूप कुमार यादव व उसके साथियों पर 65 लाख की वसूली का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अनूप ने कंपनी के प्रसनजीत सरदार, शंकर गायन और धीरज श्रीवास्तव को जांच के बहाने कंपनी से संबंधित दस्तावेज के साथ 10 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन


वहां से अपने आवास पर ले जाकर 65 लाख की मांग के साथ कंपनी बंद कराने की धमकी दी। उन्होंने डर के चलते 65 लाख दे दिए। इस पर अनूप ने अगले दिन 11 जनवरी को फिर बुलाया और जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्राधिकारी अपराध दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी साइबर सेल के पूर्व प्रभारी अनूप कुमार यादव से गहन पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया था। जालसाजी के मुकदमे की विवेचना के दौरान विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के निदेशकों से वसूली में उसके सहयोगी रहे निलंबित आरक्षी अंकित भूषण की तलाश में दबिश दी जा रही है। पड़ताल में जुटे क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने मंगलवार देर शाम बाराबंकी पुलिस कार्यालय में सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश यादव की मौजूदगी में अंकित की पत्नी महिला आरक्षी प्रीति से पूछताछ की। स्पेशल ब्रांच में तैनात प्रीति से अंकित के संभावित ठिकानों की जानकारी ली। चेताया कि फरार रहने पर सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed