{"_id":"5bcb7c2cbdec226988375dbe","slug":"31540062252-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो खोल दी शराब फैक्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो खोल दी शराब फैक्ट्री
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद में नैपाल सिंह महिला महाविद्यालय में भारी मात्रा में शराब अन्य सामग्री पकड़ी
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद थाना क्षेत्र के अकबरपुर में स्थित नैपाल सिंह महिला महाविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो इससे जुड़े लोगों ने इसे अवैध शराब की फैक्ट्री बना डाली। शुक्रवार रात एसपी व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मौके से 1500 लीटर अवैध शराब के अलावा शराब बनाने का पूरा जखीरा पकड़ा गया।
मान्यता नहीं मिलने से कॉलेज बंद पड़ा है। थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि नैपाल सिंह महिला महाविद्यालय हरगांव की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति अभय सिंह का है। मामले में कॉलेज प्रबंधक अभय सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
डिग्री कॉलेज में शराब के अवैध कारोबार की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ सिटी व आबकारी विभाग की कार्रवाई में कॉलेज से विनीत व नसीर नामक दो चौकीदार गिरफ्तार किए गए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चौकीदारों ने बाबू जायसवाल व राहुल के भी इस कारोबार में संलिप्त होने की बात बताई है।
विज्ञापन
कॉलेज में शराब बनने की नहीं जानकारी
नैपाल सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक अभय सिंह ने कॉलेज में शराब बनने की जानकारी से इंकार किया है। अभय के मुताबिक, मान्यता नहीं मिलने से काम ठप पड़ा है। इधर बीमारी के चलते पिछले कई महीनों से वह कॉलेज गए भी नहीं हैं। विजय सिंह को उसकी देखरेख के लिए रखा था। वह लोग कॉलेज में क्या करते थे, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।