दुष्कर्म नहीं कर सका तो दांत से काटे बेटी के नाजुक अंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैवानियत की हदें पार करते हुए एक व्यक्ति ने अपनी तीन साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और नाजुक अंगों को दांत से काटा।
पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। एक महिला रिश्तेदार ने पुलिस कंट्रोल रूम व वीमन पावर लाइन 1090 पर फोन कर मामले की शिकायत की है। मामला मड़ियांव क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, मड़ियांव की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला अपनी बच्ची को इलाज के लिए एक क्लीनिक पर पहुंची। बच्ची के नाजुक अंगों पर दांत से काटने के गहरे निशान देखकर डॉक्टर ने महिला से पूछताछ की।
महिला ने उन्हें बताया कि पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली और अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर उसके साथ रहने लगी। कुछ दिनों से उसने बच्ची के साथ अजीब हरकतें शुरू कर दी थी।
दो दिन पहले उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की और उसके नाजुक अंगों पर दांत गड़ा दिए। बच्ची की चीख सुनकर वह दौड़ी तो पति ने उसकी भी पिटाई कर दी। डर के कारण घर पर ही बच्ची का इलाज करती रही। सुधार न होने पर उसे पास के डॉक्टर के पास ले गई थी।
घटना सुनकर डॉक्टर ने उसकी बहन व पड़ोस में रहने वाली महिला वकील को बुलाया। बहन ने पुलिस कंट्रोल रूम व वीमेन पावर लाइन फोन पर शिकायत की है। वीमेन पॉवर लाइन के प्रभारी ने मड़ियांव पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई के लिए संपर्क किया।
इंस्पेक्टर मड़ियांव रघुवीर ने बताया कि बच्ची व उसकी मां की चिकित्सकीय जांच करवाई गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।