{"_id":"61516a5c8ebc3e59df165ba3","slug":"10-years-old-boy-died-after-cylinder-blast-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: सिलेंडर फटने से 10 साल के बच्चे की जलकर दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा: सिलेंडर फटने से 10 साल के बच्चे की जलकर दर्दनाक मौत
Mon, 27 Sep 2021 12:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:23 PM IST
सार
जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक घर में आग लग जाने से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक 10 साल के बच्चे की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घर में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के मनहना बाजार में अज्ञात कारणों से आग लगने और गैस सिलेंडर फटने के कारण पड़ोस के 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि वहीं मौजूद रंजीत को किसी तरह स्थानीय लोग रस्सी के सहारे निकाल पाने में सफल रहे।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने बताया कि मनहना बाजार में देवी प्रसाद गुप्ता की दुकान में रात्रि को करीब 10 बजे दूसरी मंजिल में किराना के लिए मंगाए गए सामान भारी मात्रा में रखे हुए थे। जहां पर सिलेंडर पर खाना बनाने का कार्य भी किया जाता था। संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग फैल गई। जिसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद व्यवसाई के लड़के सुजीत को किसी तरीके से स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला जबकि बगल के घर का ही एक लड़का चंदन पुत्र राम अवतार वहां आग में फंस गया जिससे उसकी गोदाम के अंदर ही जलकर मौत हो गई। जिसकी जानकारी लोगों को आग बुझ जाने के बाद हुई।
विज्ञापन
एसओ संतोष कुमार सरोज ने बताया की घटना की जानकारी है कारणों की जांच की जा रही है। पिता की सूचना पर मृतक लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।