फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime records of two months in lucknow

लखनऊः पिछले दो महीनों में हुईं ताबड़तोड़ वारदातें, सवालों के घेरे में पुलिसिंग व्यवस्था

Sat, 19 Oct 2019 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Oct 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
crime records of two months in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले दो महीनों में हुईं ताबड़तोड़ वारदातों से लखनऊ में पुलिसिंग व्यवस्था सवालों के घेरे में है। जिस तरह से दिनदहाड़े और जघन्य वारदातें हो रही हैं उससे साफ है कि बदमाश बेखौफ हो चले हैं। सितंबर में चार हत्याओं और 14 गोलीकांड से शहर दहल गया था।

विज्ञापन


यही नहीं, अक्तूबर में भी अभी तक तीन हत्याएं और वीआईपी इलाकों में फायरिंग व असलहे लहराने की वारदातों ने पुलिस के सारे दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। बदमाशों पर शिकंजा कसने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। अभियान तो चलाए गए, लेकिन उनका असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


बदमाशों के दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एसएसपी आवास से चंद कदम दूर भरी दोपहरी विधायक मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि शाहिद और उसके भाई नामवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। वारदात को ढाई महीने होने वाले हैं, लेकिन पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में बदमाशों ने रीयल एस्टेट कारोबारी और एक पूर्व एमएलसी के करीबी सुनील सिंह की कार घेरकर गोलियां बरसाईं थीं। बेखौफ होकर वारदात कर रहे बदमाश मुंगेर में बनी नाइन एमएम और .30 की पिस्टल से लैस है। पिस्टलों के साथ ही .315 और .312 बोर के असलहे इस्तेमाल कर रहे हैं।

देखें- सितंबर में वारदातें

crime records of two months in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  सितंबर में वारदातें
    05: अमीनाबाद की जूतेवाली गली के बाहर पूड़ी-सब्जी विक्रेता विपिन सोनकर को गोली से उड़ाया
    07 : मडियांव में किरायेदारी के झगड़े में वकील ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर फैलाई दहशत
    08 : गोमतीनगर के अलकनंदा अपार्टमेंट में अभिषेक ने सास चंदा सिंह को गोली मारकर जान दी।
    09 : बंथरा के सादुल्लागंज में किसान सुरेश के खेत की रखवाली कर रहे तीन कुत्तों को गोली मारी

    11 : मानकनगर में प्रापर्टी डीलर गोलू श्रीवास्तव ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर मचाया हड़कंप
    12: सआदतगंज में निजी कंपनी के मालिक मो. इमरान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी
    13 : माल के भानपुर गांव में किसान विश्राम रावत को आधी रात को गोली मारकर घायल किया
    16 : मोहनलालगंज में प्रॉपर्टी डीलर व पूर्व फौजी अशोक यादव को गोलियों से भून डाला
    17 : गुडंबा में शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग में सेल्समैन जितेंद्र व बदमाश हर्ष सिंह घायल

    20 : हसनगंज में सिरफिरे मदन ने नर्स वंदना की हत्या कर खुद को गोली मारकर जान दी
    21 : कैंट थाना के सामने पूड़ी विक्रेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा
    21 : मड़ियांव में स्कूली वैन चालक को मेराज को बदमाशों ने गोली मारकर लहूलुहान किया
    23 : हुसैनगंज में एपीसेन रोड पर रेलवे कर्मचारी की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
    30 : कृष्णानगर में जिम से लौट रहे युवक की कार पर फायरिंग

हजरतगंज चौराहे पर रेस्टोरेंट के बाहर तड़तड़ाईं गोलियां

crime records of two months in lucknow
अक्टूबर में वारदातें
    4 : नगराम में युवक की पीट पीटकर हत्या।
    7 : गोमतीनगर में परचून व्यापारी को गोली मारी।
    10 : हजरतगंज चौराहे पर रेस्टोरेंट के बाहर तड़तड़ाईं गोलियां
    13 : पारा में युवक की ईंट से कूंचकर हत्या।
    13 : ठाकुरगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को असलहा दिखा पीटकर लूटा।
    13 : गोमतीनगर फन मॉल के पास कैपचीनो ब्लास्ट के बाहर युवक को पीटा, असलहे लहराए।
    15: गोमतीनगर शहीद पथ पर कार सवार दबंगों ने बाइक सवार छात्रों को पीटा, असलहा लहराया।
    17 : आशियाना में दवा व्यापारी को असलहा दिखाकर अगवा किया, मारापीटा।

अक्टूबर में पुलिस पर भी हुए हमले

crime records of two months in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस पर भी हुए हमले
    4 : कृष्णानगर में नशेड़ियों ने सिपाहियों पर किया हमला, वर्दी फाड़ी।
    9 : नाका में सिपाही को भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक ने थप्पड़ जड़कर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed